आज की ताजा खबर LIVE: मेरे सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-पीएम मोदी
आज की ताजा खबर LIVE: मेरे सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-पीएम मोदी
आज भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. कर्तव्य पथ पर आज सैन्य शक्ति का अनोखा संगम दिखेगा. अमेरिका में बर्फीले तूफान की वजह से अब तक कई हजार उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. तूफान की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में भारी तबाही होने की आशंका है.
आज की ताजा खबर LIVE: मेरे सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-पीएम मोदी
आज की ताजा खबर
अमेरिका में विंटर स्टॉर्म के कारण 10,800 से ज़्यादा फ्लाइट्स कैंसिल
अमेरिका में बड़े विंटर स्टॉर्म की वजह से रविवार को यात्रा करना बहुत मुश्किल हो गया, देश के सबसे बिज़ी एयरपोर्ट्स पर बड़े पैमाने पर
गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
परेड की शुरुआत आज सुबह 9:30 बजे से होगी
77वां गणतंत्र दिवस पूरे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड और समारोह होगा जिसमें सेना, वायुसेना, नौसेना, सांस्कृतिक झांकियां और विविध प्रदर्शन होंगे. परेड की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी.
लाल किले पर आज से 31 जनवरी तक ‘भारत पर्व’ का आयोजन
गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के तौर पर सरकार 26 जनवरी (आज) से लाल किले के प्रांगण में छह दिवसीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक और पर्यटन उत्सव ‘भारत पर्व’ का आयोजन करेगी. पर्यटन मंत्रालय ने बताया कि इसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे.’भारत पर्व’ मंत्रालय का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है, जिसके तहत भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, कलात्मक और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव मनाया जाता है.
ICC चेयरमैन जय शाह ने BCCI के पूर्व अध्यक्ष बिंद्रा के निधन पर जताया दुख
आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने ट्वीट किया, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट प्रशासन के दिग्गज आई एस बिंद्रा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहे. ओम शांति.
भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा
आज भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. कर्तव्य पथ पर आज सैन्य शक्ति का अनोखा संगम दिखेगा. राफेल, सुखोई, जैगुआर जैसे विमान करतब दिखाएंगे. इसके अलावा देश की सांस्कृतिक विरासत और सैन्य शक्ति की एक शानदार झलक देखने को मिलेगी.
आज भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. कर्तव्य पथ पर आज सैन्य शक्ति का अनोखा संगम दिखेगा. राफेल, सुखोई, जैगुआर जैसे विमान करतब दिखाएंगे. इसके अलावा देश की सांस्कृतिक विरासत और सैन्य शक्ति की एक शानदार झलक देखने को मिलेगी. सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं. 10,000 जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है. अमेरिका में बर्फीले तूफान की वजह से अब तक कई हजार उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. तूफान की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में भारी तबाही होने की आशंका है और कई दिनों तक बिजली भी गुल रह सकती है.
