06 June, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली: बिना PUCC के वाहनों को नहीं मिल रहा फ्यूल

प्रधानमंत्री मोदी आज ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. लोकसभा में आज वायु प्रदूषण पर चर्चा होगी. पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव इसका जवाब देंगे. दिल्ली में आज से बिना PUCC के पट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. सरकारी और निजी संस्थानों में 50% वर्क फ्रॉम होम कंपलसरी है.
आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली: बिना PUCC के वाहनों को नहीं मिल रहा फ्यूल

दिल्ली में आज से मिलेगी BS VI वाहनों को ही एंट्री
दिल्ली सरकार के फैसले के अनुसार आज से दिल्ली में BS VI वाहनों को ही एंट्री दी जाएगी.

मूर्तिकार राम सुतार का निधन
मूर्तिकार राम सुतार का निधन हो गया है. दुनिया के सबसे ऊंचे स्मारक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के डिज़ाइनर थे, उनकी उम्र लगभग 100 वर्ष की थी. हाल ही में उन्हें महाराष्ट्र सरकार का सर्वोच्य नागरी सम्मान महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार मिला था.

अनंतनाग में CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत
अनंतनाग में CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अनंतनाग रेलवे स्टेशन पर तैनात 50 साल के एक CRPF जवान की रात में हार्ट अटैक से मौत हो गई. मृतक की पहचान लखविंदर सिंह के रूप में हुई है जो पंजाब के रहने वाले थे.

आज संसद में होगी प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा, प्रियंका गांधी करेंगी शुरुआत
संसद में आज प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा होगी. इस चर्चा की शुरुआत प्रियंका गांधी करेंगी. प्रियंका गांधी के बाद बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज और तीसरे नम्बर पर डीएमके सांसद कनिमोझी बोलेंगी.

दिल्ली: कई इलाकों में घने कोहरे कारण बिजिविलिटी हुई कम
दिल्ली के कई इलाकों में इस समय घने कोहरा देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि कई इलाकों में बिजिविलिटी बहुत ही कम हो गई हैं.

लोकसभा में आज होगी वायु प्रदूषण पर चर्चा
लोकसभा में आज वायु प्रदूषण पर चर्चा होगी. चर्चा नियम 193 के तहत इस पर होगी. पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव चर्चा का जवाब देंगे.

हरियाणा विधानसभा का विंटर सेशन आज से होगा शुरू
हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है.सत्र 3 दिवसीय होगा जो 18 दिसंबर के अलावा 19 और 22 दिसंबर को रहेगा. ह फैसला विधान सभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया.

दिल्ली में आज से सभी सरकारी और निजी संस्थानों में 50% वर्क फ्रॉम होम कंपलसरी
दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. आज से सभी सरकारी और निजी संस्थानों में 50% वर्क फ्रॉम होम कंपलसरी है.

ये MNREGA सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का बिंदु है- निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने वीबी-जी राम जी बिल पर कहा कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपिता ये सब के नाम पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए कोई योजना नहीं हो सकती है आपने कभी देखा कि कोई योजना राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के नाम पर हो तो राष्ट्रपिता के नाम पर कोई योजना कैसे होगी और सबको पता है कि ये MNREGA सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का बिंदु है….पिछले 20 साल कांग्रेस पैसा खा-खाकर मोटे हो गए थे और महात्मा गांधी का नाम बदनाम कर रहे थे.

आजम खान के खिलाफ भड़काऊ भाषण के मामले में कोर्ट आज सुना सकता है फैसला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ भड़काऊ भाषण के एक मामले में आज फैसला आएगा. इस केस की सुनवाई पूरी हो चुकी है. पिछली तारीख पर अभियोजन और बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी होने के बाद न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. भड़काऊ भाषण का यह मामला आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने शहर कोतवाली में दो अप्रैल 2019 को दर्ज कराया था. तब आजम खान पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़े थे। उन पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है.

दिल्ली में आज से बिना PUCC के पट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा
दिल्ली में आज से बिना PUCC के पट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों को दिल्ली में एंट्री नहीं होगी. नियम लागू करने के लिए दिल्ली में 126 चेकपॉइंट बनाए गए हैं. निगरानी के लिए पेट्रोल पंपों पर 537 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

दिल्ली में आज से बिना PUCC के पट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा
दिल्ली में आज से बिना PUCC के पट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों को दिल्ली में एंट्री नहीं होगी. नियम लागू करने के लिए दिल्ली में 126 चेकपॉइंट बनाए गए हैं. निगरानी के लिए पेट्रोल पंपों पर 537 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

लोकसभा में आज वायु प्रदूषण पर चर्चा
लोकसभा में आज वायु प्रदूषण पर चर्चा होगी. चर्चा नियम 193 के तहत इस पर होगी. पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव चर्चा का जवाब देंगे.

18 Dec 2025 12:02 AM (IST)
PM मोदी ओमान के सुल्तान से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. दोनों देश फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. दोनों देश फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन करेंगे. लोकसभा में आज वायु प्रदूषण पर चर्चा होगी. नियम 193 के तहत इस पर चर्चा होगी. पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव चर्चा का जवाब देंगे. दिल्ली में आज से बिना PUCC के पट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों को दिल्ली में एंट्री नहीं होगी. नियम लागू करने के लिए दिल्ली में 126 चेकपॉइंट बनाए गए हैं. निगरानी के लिए पेट्रोल पंपों पर 537 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. विकसित भारत जी राम जी बिल पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान संसद में जवाब देंगे यानी बिल आज पास हो सकता है. दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. आज से सभी सरकारी और निजी संस्थानों में 50% वर्क फ्रॉम होम कंपलसरी है.

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed