आज की ताजा खबर LIVE: चक्रवात मोन्था का खतरा बढ़ा, ओडिशा में चेतावनी के बाद लोगों को निकालने का काम शुरू
देशभर में होने वाले SIR को लेकर चुनाव आयोग आज दिल्ली के विज्ञान भवन में शाम 4:15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा.माना जा रहा है कि चुनाव आयोग देश के 10 से 15 राज्यों में SIR करा सकता है और आज इसकी घोषणा हो सकती है. सुप्रीम कोर्ट आज CJI पर हमले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा.
चक्रवात मोन्था का खतरा बढ़ा, ओडिशा में चेतावनी के बाद लोगों को निकालने का काम शुरू
चक्रवात मोन्था के अलर्ट के बाद ओडिशा सरकार ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है और आठ जिलों में आपदा प्रतिक्रिया दल की 128 टीमें तैनात की हैं.
राजोरी गार्डन में दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, एक घायल
दिल्ली के राजोरी गार्डन में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया है.
पंजाब में लगातार जलाई जा रही पराली, अब तक 743 मामले दर्ज
पंजाब में पराली जलाने पर रोक नहीं लग पा रही है. रविवार को पराली जलाने के 122 नए मामले सामने आए, जिनके बाद ऐसे मामलों की कुल संख्या 743 हो गई है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से एस जयशंकर ने की मुलाकात
जयशंकर और मार्को रुबियो की मुलाकात कुआलालंपुर में आसियान शिखर सम्मेलन से इतर हुई. जिसमें व्यापार वार्ता के बीच अमेरिका और भारत के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की गई.
27 से 29 अक्टूबर तक डोनाल्ड ट्रंप का जापान दौरा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जापान दौरा 27 से 29 अक्टूबर तक ASEAN शिखर सम्मेलन के ठीक बाद एशिया में बड़ी कूटनीतिक हलचल.
चुनाव आयोग आज SIR को लेकर करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
चुनाव आयोग आज SIR को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. संभावना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग कुछ राज्यों में SIR का ऐलान कर सकता है.
तेजस्वी यादव भूल गए हैं कि जनता सीएम चुनती है: प्रमोद कृष्णम
कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, तेजस्वी यादव भूल गए हैं कि जनता सीएम चुनती है, पार्टी केवल सीएम उम्मीदवार चुनती है. उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. अगर तेजस्वी यादव सीएम बनते हैं तो वक्फ कानून का विषय नहीं रहेगा क्योंकि वह बिहार में शरिया कानून लागू करेंगे.
आज छठ पूजा का तीसरा दिन, डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ
आज छठ पूजा का तीसरा दिन होगा. शाम को डूबते सूर्य को अर्घ दिया जाएगा. दिल्ली में यमुना किनारे छठ पर्व के लिए विशेष तैयारी की गई है.
मुरादाबाद के एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक की मौत
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद एक इमारत के भूतल पर स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई, जो चार सिलेंडर फटने के बाद अन्य मंजिलों तक फैल गई. एक व्यक्ति को बचने की कोशिश में इमारत की दीवार से नीचे उतरते देखा जा सकता है. मुरादाबाद जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुनैद असारी कहते हैं, कुल सात मरीज़ यहां लाए गए थे. उनमें से एक, 56 वर्षीय माया, मृत अवस्था में लाई गईं. बाकी मरीज़ स्थिर हैं.
भारत और चीन के बीच पांच साल बाद सीधी उड़ानें फिर से शुरू
भारत-चीन इंडिगो की उड़ान कोलकाता हवाई अड्डे से रात 10.07 बजे रवाना हुई. भारत और चीन के बीच पांच साल के अंतराल के बाद सीधी उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं.स्रोत: हवाई अड्डा निदेशक, एनएससीबीआई हवाई अड्डा, दमदम, कोलकाता
सुप्रीम कोर्ट आज CJI पर हमले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करेगा
SC आज सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 6 अक्टूबर को कार्यवाही के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्यवाही की मांग की गई है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी.
देशभर में होने वाले SIR को लेकर चुनाव आयोग आज दिल्ली के विज्ञान भवन में शाम 4:15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधु और विवेक जोशी के नेतृत्व में पूरी जानकारी दी जाएगी. माना जा रहा है कि चुनाव आयोग देश के 10 से 15 राज्यों में SIR करा सकता है और आज इसकी घोषणा हो सकती है. दू्सरी तरफ सुप्रीम कोर्ट आज सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 6 अक्टूबर को कार्यवाही के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्यवाही की मांग की गई है.जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी. आज छठ पूजा का तीसरा दिन है. शाम को डूबते सूर्य को अर्घ दिया जाएगा. दिल्ली में यमुना किनारे छठ पर्व के लिए विशेष तैयारी की गई है.
