आज की ताजा खबर LIVE: बिहार में हार को लेकर कल कांग्रेस की समीक्षा बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित होने वाले संविधान दिवस समारोह में भाग लिया. बिहार में एनडीए को मिली सफलता को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अपने आवास पर रात्रि भोज रखा है. इस दौरान नड्डा बिहार बीजेपी के कुछ नेताओं को सम्मानित करेंगे.
आज की ताजा खबर LIVE: बिहार में हार को लेकर कल कांग्रेस की समीक्षा बैठक
बिहार में हार को लेकर कल कांग्रेस की समीक्षा बैठक
बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कल दिल्ली में समीक्षा बैठक है.
दिल्ली ब्लास्ट केस: आतंकी आमिर को 7 दिन की NIA रिमांड
दिल्ली ब्लास्ट मामले में पटियाला हाउस स्पेशल NIA कोर्ट ने आतंकी शोएब को 10 दिन और आमिर को 7 दिनों की NIA रिमांड पर भेज दिया है.
दिल्ली में वायु प्रदूषण ने बाहर टहलना भी मुश्किल कर दिया- CJI
सीजेआई सूर्यकांत ने बुधवार को टिप्पणी की कि दिल्ली में वायु प्रदूषण ने बाहर टहलना भी मुश्किल कर दिया है. उन्होंने कहा कि पिछले दिन 55 मिनट टहलने के बाद उन्हें काफी असुविधा का अनुभव हुआ.
दिल्ली ब्लास्ट केस: NIA ने आमिर और शोएब को कोर्ट में पेश किया
दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA ने आमिर और शोएब को कोर्ट में पेश किया.
दिल्ली: प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जाहिर की चिंता
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता व्यक्त की है. स्कूलों को बंद करने और वकीलों के स्वास्थ्य बिगड़ने के मद्देनजर अदालत ने वर्चुअल सुनवाई की संभावना पर विचार किया. CJI ने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की बात कही, क्योंकि उच्च AQI के कारण खासकर वरिष्ठ नागरिकों को सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं. कोर्ट इस मामले पर जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया है.
भारत को मिलेगी कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी! शाम तक घोषणा
भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी मिलेगी. आज शाम को औपचारिक घोषणा होगी. आज शाम सवा छह बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया एक विशेष कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.
हार की जिम्मेदारी सबको लेनी होगी: गौतम गंभीर
दक्षिण अफ्रीका से सीरीज हारने के बाद भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा, दोष सबका है और इसकी शुरुआत मुझसे होती है. हार की जिम्मेदारी सबको लेनी होगी.
डीके शिवकुमार को राहुल गांधी का संदेश कहा- इंतजार करिए
कर्नाटक में मचे खींचतान को लेकर राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को मैसेज दिया है, उन्होंने कहा कि इंतजार करिए जल्द ही कॉल करूंगा. डीके शिवकुमार लंबे समय से राहुल गांधी के संपर्क में बने हुए हैं.
बिहार SIR पर आज दोपहर 2 बजे से होगी सुनवाई
बिहार एसआईआर पर आज दोपहर 2 बजे से सुनवाई होने वाली है. कपित सिब्बल अपना पक्ष रखेंगे.
साउथ अफ्रीका से बुरी तरह हारी टीम इंडिया
साउथ अफ्रीका ने भारत को गुवाहाटी टेस्ट में हरा दिया है. इसके साथ ही सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप भी कर लिया है. पिछले एक साल में टीम अपने ही घर में दूसरी टेस्ट सीरीज हारी है.
संविधान दिवस: संविधान हमारे देश की आत्मा: सीपी राधाकृष्णन
संविधान दिवस को लेकर संसद में कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने संबोधन दिया. उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है.
दिल्ली ब्लास्ट: आतंकी उमर को शरण देने वाला फरार मददगार गिरफ्तार
दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट मामले में NIA को बड़ी सफलता मिली है. एजेंसी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो ब्लास्ट करने वाले आतंकी उमर उन नबी को वारदात से ठीक पहले छिपने की जगह और दूसरी सुविधाएं दे रहा था. गिरफ्तार आरोपी सोयब, हरियाणा के फरीदाबाद के धौज इलाके का रहने वाला है. ये इस मामले में सातवां आरोपी है, जिसकी गिरफ्तारी हुई है.
दिल्ली: BJP कार्यालय में चुनाव प्रबंधन की बैठक जारी
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में चुनाव प्रबंधन की बैठक हो रही है. सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह, रविन्द्र इंद्राज समेत बीजेपी के कई नेता बैठक में मौजूद हैं.
मुंबई: समन के बाद आज ओरी होंगे पेश? ड्रग्स से जुड़ा है मामला
मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी को 252 करोड़ ड्रग्स केस में समन भेजा है. ये समन एंटी नारकोटिक्स सेल की तरफ से जारी किया गया है. उन्हें आज 26 नवंबर को, सुबह एक बार फिर से एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट के सामने पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है.
दिल्ली ब्लास्ट में यूज हुआ नेल पॉलिश रिमूवर
दिल्ली ब्लास्ट को लेकर जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. इसमें सामने आया है कि ब्लास्ट में नेल पॉलिश रिमूवर का भी यूज किया गया था.
बंगाल: 14 लाख SIR गणना प्रपत्र अब तक नहीं जमा हुए
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत अब तक करीब 14 लाख गणना प्रपत्र वापस जमा नहीं हुए हैं. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि ये गणना प्रपत्र जमा नहीं हो सके, क्योंकि मतदाता या तो अनुपस्थित हैं, नाम का दोहराव है, या मृत हैं या स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं.
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी सड़क हादसे मे पांच की मौत
लखीमपुर खीरी सड़क हादसे मे पांच की मौत हो गई. ये हादसा ढखेरवागिरजापुरी हाईवे पर हुआ है. यहां तेज रफ्तार कार सीधे नहर में जाकर गिर गई. यही वजह है कि इस हादसे में 5 की मौत और 1 गंभीर रूप से घायल हुआ है.
दिल्ली: पटेल नगर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़
दिल्ली के पटेल नगर में पुलिस और बदमाश मेहताब के बीच मुठभेड़ हुई. मर्डर केस में वांटेड मेहताब ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे गोली मार दी. घायल मेहताब को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना पटेल नगर थाने की पुलिस द्वारा मेहताब को रोकने के प्रयास के बाद हुई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया.
कर्नाटक सीएम को लेकर बीजेपी का तंज, जारी किया AI वीडियो
BJP ने कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर डीके शिवकुमार का नया AI वीडियो जारी किया, जिसमें उन्हें चीफ मिनिस्टर की कुर्सी के लिए ‘शॉपिंग’ करते हुए दिखाया गया है.
बिहार चुनाव में जुड़े सभी नेताओं के लिए आज जेपी नड्डा ने बुलाई डिनर मीटिंग
बिहार में एनडी को मिली सफलता को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अपने आवास पर डिनर मीटिंग बुलाई है. इस दौरान नड्डा बिहार बीजेपी के कुछ नेताओं को सम्मानित करेंगे.
पीएम मोदी आज सेंट्रल हॉल में आयोजित संविधान दिवस समारोह में लेंगे भाग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 11 बजे संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित होने वाले संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगे.आज देश भर की करीब 2.63 लाख पंचायतें संविधान दिवस मनाएंगी और संविधान की प्रस्तावना स्थानीय भाषाओं में पढ़ी जाएगी.
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को तख्तापलट की साजिश के लिए 27 साल की सज़ा
ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को तख्तापलट की साजिश के मामले में 27 साल से अधिक की जेल की सजा काटने का आदेश दिया.
SKM दिल्ली मार्च के पांच साल पूरे होने पर आज देश भर में करेगा प्रदर्शन
किसान संगठनों और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने घोषणा की है कि आज पूरे देश में प्रदर्शन होंगे. यह प्रदर्शन दिल्ली की ओर किसानों के मार्च के पांच साल पूरे होने पर किए जा रहे हैं, ताकि सरकार को उसके अधूरे वादों की याद दिलाई जा सके. 2020-21 किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाला संयुक्त किसान मोर्चा (SKM)ने कहा कि सरकार ने किसानों से किए गए किसी भी अहम वादे पर अमल नहीं किया है.
बिहार चुनाव में जुड़े सभी नेताओं के लिए आज जेपी नड्डा ने बुलाई डिनर मीटिंग
बिहार में एनडी को मिली सफलता को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अपने आवास पर डिनर मीटिंग बुलाई है. इस दौरान नड्डा बिहार बीजेपी के कुछ नेताओं को सम्मानित करेंगे.
महाराष्ट्र के भिवंडी के काल्हेर इलाके में एक इमारत में लगी आग
महाराष्ट्र केभिवंडी के काल्हेर इलाके में श्री राजलक्ष्मी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की एक इमारत में भीषण आग लग गई.अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.
पीएम मोदी आज सेंट्रल हॉल में आयोजित संविधान दिवस समारोह में लेंगे भाग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 11 बजे संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित होने वाले संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगे.आज देश भर की करीब 2.63 लाख पंचायतें संविधान दिवस मनाएंगी और संविधान की प्रस्तावना स्थानीय भाषाओं में पढ़ी जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 11 बजे संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित होने वाले संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगे.आज देश भर की करीब 2.63 लाख पंचायतें संविधान दिवस मनाएंगी और संविधान की प्रस्तावना स्थानीय भाषाओं में पढ़ी जाएगी. बिहार में एनडीए को मिली सफलता को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज दिल्ली में अपने आवास पर डिनर मीटिंग बुलाई है. इस दौरान नड्डा बिहार बीजेपी के कुछ नेताओं को सम्मानित करेंगे. चंडीगढ़ में किसानों और छात्रों के दो अलग-अलग बड़े प्रदर्शनों को देखते हुए आज हाई अलर्ट है. प्रदर्शन में हजारों की संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद है.
