आज की ताजा खबर LIVE: भारत विरोधी सोच को आर्य समाज ने हमेशा चुनौती दी: PM मोदी
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज वाराणसी पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति बनने के बाद उनका ये वाराणसी का पहला दौरा है. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. पीएम मोदी गुजरात दौरे पर हैं.
भारत विरोधी सोच को आर्य समाज ने हमेशा चुनौती दी: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आर्य समाज अपनी स्थापना से लेकर आज तक प्रबल राष्ट्रभक्तों की संस्था रही है. आर्य समाज निर्भीक होकर भारतीयता की बात करने वाली संस्था रही है. भारत विरोधी कोई भी सोच हो, विदेशी विचारधाराओं को थोपने वाले लोग हों, विभाजनकारी मानसिकता हो, सांस्कृतिक प्रदूषण के दुष्प्रयास हों, आर्य समाज ने हमेशा इनको चुनौती दी है. मुझे संतोष है कि आज जब आर्य समाज और उसकी स्थापना के 150 वर्ष हो रहे हैं तो समाज और देश दयानन्द सरस्वती जी के महान विचारों को इस विराट स्वरूप में नमन कर रहा है.
SIR कराना ठीक, लेकिन प्रक्रिया समावेशी होनी चाहिए: कार्ति चिदंबरम
12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दूसरे चरण पर, कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि निर्वाचक भूमिका की समीक्षा ज़रूरी है, लेकिन पूरी प्रक्रिया समावेशी होनी चाहिए. अगर आप किसी का नाम बाहर करने जा रहे हैं, तो उस व्यक्ति को पर्याप्त सूचना दी जानी चाहिए. मनमाने ढंग से नाम बाहर नहीं किया जा सकता और नाम शामिल करने का काम उचित सत्यापन के बाद ही किया जाना चाहिए.
इंडिया गठबंधन इसलिए आया क्योंकि गरीबों के राशन पर डकैती डाल सकें: CM योगी
बिहार के गड़हनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ये INDI गठबंधन जो आज कम्युनिस्ट, राजद या कांग्रेस के नाम पर आया है, ये इसलिए आया है जिससे वे गरीबों के राशन पर डकैती डाल सकें. पुराना अनुभव है कि पहले राजद के समय में गरीबों को राशन नहीं मिलता था. गरीबों के राशन को तो उन्होंने खाया ही खाया, पशुओं का चारा भी वे खा गए. ये वही लोग हैं जिन्होंने नौकरी नहीं दी बल्कि नौकरी के नाम पर आपके पैरों के नीचे की जमीन को हड़पने का काम किया, ये वही लोग हैं जिन्होंने किसानों की जमीनों पर कब्जा करवाया.
बिहार: मोकामा में आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी की गाड़ी में तोड़फोड़
मोकामा में आरजेडी उम्मीदवार वीणा देवी की गाड़ी में तोड़फोड़ की खबर है. सूरजभान सिंह के समर्थकों ने विरोधियों पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है. वीणा देवी की गाड़ी दुलारचंद यादव की डेड बॉडी के साथ-साथ बाढ़ की तरफ जा रही थी.
शिवसेना UBT सांसद संजय राउत की बिगड़ी तबियत
शिवसेना UBT के नेता और संसद संजय राउत की तबियत बिगड़ गई है. संजय राउत ने ट्वीट कर कहा आप सभी ने हमेशा मुझ पर विश्वास किया है और मुझे प्यार दिया है, लेकिन अब अचानक मेरी तबीयत में गंभीर गिरावट आ गई है. इलाज चल रहा है, मैं जल्द ही इससे उबर जाऊंगा.
डॉक्टर की सलाह के बाद अब, मुझे बाहर जाने और भीड़-भाड़ में जाने से मना किया गया है. संजय राउत ने आगे लिखा है मुझे विश्वास है कि मैं शीघ्र स्वस्थ हो जाऊंगा और नए साल में आपसे मिलने आऊँगा,आपका प्यार और आशीर्वाद बना रहे.
उमर खालिद की जमानत पर 3 नवंबर को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद की याचिका पर अब 3 नवंबर को सुनवाई होगी.
आरएसएस पर आज भी बैन लगाया जाना चाहिए: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संघ पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आरएसएस पर आज भी लगाया जाना चाहिए.
दुलारीचंद का मर्डर एक व्यक्ति पर नहीं पूरे लोकतंत्र पर हमला: सूरजभान
दुलारीचंद मर्डर केस पर लगे आरोपों पर सूरजभान सिंह ने कहा कि इसे किसी एक व्यक्ति की हत्या मत कहिए, इसे लोकतंत्र पर हमला कहिए. यह सिर्फ इलाके या बिहार का मामला नहीं है, यह पूरे देश का मामला है. सबसे बड़ी चिंता ज़िम्मेदार लोगों का आचरण है. चुनाव आयोग, जो पूरे देश पर नज़र रखता है, को इस बात की जांच करनी होगी कि लोकतंत्र का हनन कैसे हो रहा है. चुनाव आयोग पर जनता का भरोसा कम हो रहा है. आयोग इतनी निष्क्रियता क्यों बरत रहा है? उसे निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए.
बिहार: चुनावी माहौल के बीच आरा में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या
बिहार के आरा में चुनावी माहौल में सुबह-सुबह पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव के नजदीक हुई है. मृतक पिता-पुत्र मिठाई का दुकान चलाते थे. घटनास्थल पर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंच जांच में जुटी है.
पंजाब पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी
सीबीआई की तरफ से रिश्वत मामले में गिरफ्तार डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई की तरफ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था. कोर्ट ने एक बार फिर से उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई है.
मुंबई: रोहित आर्य ने खिड़कियों में लगाए थे सेंसर
मुंबई में बच्चों को बंधक बनाकर रखने वाले रोहित आर्य ने सारे खिड़कियों पर और दरवाजों पर सेंसर लगाए थे. ताकि कहीं से पुलिस अंदर आने की कोशिश ना करें. इसलिए उसने हर जगह मोशन डिटेकटर सेंसर लगाए थे.
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
बिहार में NDA का घोषणा पत्र जारी
बिहार में एनडीए ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. अपने घोषणा पत्र में वादा किया कि बिहार के युवाओं को 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देंगे.
सरदार पटेल एकता और अखंडता के प्रतीक: पीएम मोदी
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर केवडिया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर PM मोदी ने कहा कि सरदार पटेल एकता और अखंडता के प्रतीक हैं.
मध्य प्रदेश: बड़वानी में बस पलटने से 1 की मौत, 40 घायल
मध्यप्रदेश के बड़वानी में तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गई, इसमें 1 की मौत और 40 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बिहार: थोड़ी देर में जारी होगा NDA का घोषणा पत्र
NDA का घोषणा पत्र थोड़ी देर में जारी होगा. इसको संकल्प पत्र नाम दिया गया है. नारा है,,विकसित बिहार के लिए. जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, चिराग, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन मांझी भी मौजूद रहेंगे.
रोहित गोदारा गैंग से विधायक नरेश मीणा को मिली धमकी
देश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर रोहित गोदारा की तरफ से अंता से आम आदमी पार्टी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को जान से मारने की धमकी मिली है.
बिहार: मोकामा में दुलारचंद हत्या मामले में अनंत सिंह पर केस दर्ज
दुलार चंद हत्या मामले में मोकामा में अनंत सिंह पर केस दर्ज कर लिया गया है. अनंत सिंह के साथ कर्मवीर सिंह, संजय सिंह और छोटन सिंह पर भी केस दर्ज किया गया है. दुलारचंद के परिजनों के बयान पर केस दर्ज किया गया है.
गुजरात: केवडिया में PM नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी
गुजरात के केवडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की, थोड़ी देर बाद संबोधन होगा.
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवड़िया पहुंचे, थोड़ी देर में होगा संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के केवडिया पहुंचे. यहां आज परेड का आयोजन होने वाला है. इसके साथ ही पीएम मोदी का संबोधन भी होगा.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरदार पटेल को किया नमन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नमर किया. राष्ट्रपति ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकीकरण का किया है. सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के केवड़िया में बड़ा आयोजन हो रहा हे. यहां आज परेड भी होगी. इसके बाद पीएम मोदी का संबोधन भी होगा.
वाराणसी: देव दीपावली की तैयारियां शुरु, 5 नवंबर को जलाए जाएंगे 15 लाख दिए
वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां शुरु हो गई हैं. लेजर शो पिछली साल की तरह रहेगा. 5 नवंबर को देव दीपावली होगी. 15 लाख दिए जलाए जाएंगे. फायरवर्कस का भी कार्यक्रम होगा. शाम 5 बजे से दिए जलने शुरु होंगे.
बिहार: सीएम योगी और जेपी नड्डा करेंगे जनसभाओं को संबोधित
बिहार में आज सीएम योगी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. सीएम योगी की बिहार के सिवान, लालगंज और अगिआंव विधान सभा क्षेत्र में जनसभाएं आयोजित होगी, जेपी नड्डा बक्सर में मांगेंगे वोट.
निर्मला सीतारमण के विमान की सिलीगुड़ी में इमरजेंसी लैंडिंग
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भूटान जाने वाले विमान की सिलीगुड़ी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है.
एनडीए आज जारी करेगा अपना घोषणा पत्र
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए आज सुबह 9:30 बजे अपना घोषणा पत्र जारी करेगा.
आज वाराणसी पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज वाराणसी पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति बनने के बाद उनका ये वाराणसी का पहला दौरा है. वो वाराणसी के सिगरा स्थित नए ‘सतराम भवन’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे, जहां पूजा-अर्चना करेंगे.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए आज सुबह 9:30 बजे अपना घोषणा पत्र जारी करेगा. पटना के एक होटल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम नीतीश कुमार, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा, संजय झा, ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल की मौजूदगी में इसे जारी किया जाएगा. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज वाराणसी पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति बनने के बाद उनका ये वाराणसी का पहला दौरा है. वो वाराणसी के सिगरा स्थित नए ‘सतराम भवन’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे, जहां पूजा-अर्चना करेंगे. पीएम मोदी गुजरात दौरे पर हैं. आज एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह का नेतृत्व करेंगे. फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ आज रिलीज होगी. दिल्ली हाई कोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था. जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ भी आज असम के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कहा जा रहा है कि यह फिल्म पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी. लोगों के उत्साह को देखते हुए सिनेमाघरों में शो की संख्या बढ़ाई गई है. कांग्रेस नेता और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन आज तेलंगाना मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आज एक ऑनलाइन बैठक बुलाई. सुप्रीम कोर्ट आज उस स्वत: संज्ञान मामले में फैसला सुनाएगा, जो मामलों की जांच के दौरान कानूनी राय देने वाले या पक्षकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों को तलब किए जाने से जुड़ा है.
