06 June, 2026 (Saturday)

आज है साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें क्यों कहा जा रहा Ring of Fire

आज इस साल का पहला सूर्यग्रहण लग रहा है। यह सूर्यग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में पड़ रहा है। इसे कंकण सूर्यग्रहण भी कहा जाता है, क्योंकि इस दौरान सूर्य एक चमकदार अंगूठी जैसा दिखाई देता है। इसी वजह से इसे “रिंग ऑफ फायर” भी कहा जाता है।

4 घंटे तक रहेगा सूर्यग्रहण
भारतीय समय के अनुसार यह सूर्यग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 57 मिनट तक चलेगा। यानी यह करीब साढ़े 4 घंटे तक रहेगा। शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा।

भारत में सूतक मान्य नहीं
जब सूर्यग्रहण भारत में दिखाई देता है तो उसका सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

यहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण का नजारा
यह सूर्यग्रहण दुनिया के कुछ दूसरे देशों में दिखाई देगा। खास तौर पर जिम्बाब्वे, नामीबिया, मॉरीशस, बोत्सवाना, जाम्बिया, तंजानिया, मोजाम्बिक, चिली और अर्जेंटीना जैसे देशों के लोग इसे देख पाएंगे। दक्षिणी अफ्रीका, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों में भी यह नजर आएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed