10 March, 2026 (Tuesday)

अमेरिका-ईरान युद्ध से पाकिस्तान में नया संकट! ईंधन खरीदने की होड़ में पेट्रोल पंप पर गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल

मिडिल ईस्ट में चल संघर्ष के बीच पाकिस्तान में लोग अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए लाइन लगा रहे हैं। डब्बे में भी पेट्रोल डालने की मांग कर रहे हैं। इससे पेट्रोल पंप में अफरा-तफरी मच रही है।
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते पाकिस्तान में ईंधन की कमी की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर पाकिस्तान के कई शहरों में अफरा-तफरी मच गई। लाहौर के एक पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। विवाद में ग्राहकों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच झड़प
मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को लाहौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर सियालकोट में हुई, जब दस्का रोड पर एक पेट्रोल पंप पर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई।

पेट्रोल पंप पर वाहनों की लगी लंबी कतारें
पुलिस के अनुसार, अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बाद तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। पुलिस के मुताबिक, एक कार से आए दो व्यक्तियों ने अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाया और फिर पेट्रोल पंप के कर्मचारी को अपने साथ लाए दो डिब्बों में पेट्रोल भरने को कहा।

डिब्बों में पेट्रोल भरने से किया मना
पेट्रोल पंप कर्मचारी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि सरकारी नीति के तहत डिब्बों में पेट्रोल भरना मना है। पुलिस अधिकारी दोस्त मोहम्मद ने कहा, ‘इससे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और कार सवार लोगों के बीच कहासुनी हो गई।’

पेट्रोल पंप पर ही चला दी गोलियां
कार सवार उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर वहां से चले गए। लगभग एक घंटे बाद, कार सवार हथियारों के साथ आए, पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर हमला किया और उन पर गोलियां चलाईं, जिससे तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।’ घायलों में शामिल 25 वर्षीय मोहम्मद सिबतैन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed