06 June, 2026 (Saturday)

कलियों का चमन’ पर झूमीं 79 की अभिनेत्री, स्टेज पर दिखाए जोरदार लटके-झटके, डांस देख फैन हुईं टीवी की दादी

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली अरुणा ईरानी 500 से ज्यादा फिल्मों अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनका एक डांस वीडियो चर्चा में बना हुआ है।
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल इंडियन आइडल 16 के अपकमिंग एपिसोड में दिखाई देने वाली हैं। इस एपिसोड में पुरानी यादों को शेयर किया जाएगा और इसके अलावा उन्होंने अपने हिट गानों पर भी परफॉर्म किया। मेकर्स ने हाल ही में एक नया प्रोमो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये मजेदार एपिसोड रिलीज के पहले ही अपने स्पेशल गेस्ट को लेकर चर्चा में है। ये दोनों एक्ट्रेसेज शो में धूम मचाते दिखाई देने वाली हैं और कुछ पॉपुलर गानों पर डांस करती दिखाई देंगी। इंस्टाग्राम पर 79 साल की अरुणा ईरानी का धांसू डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो बहुत पसंद किया जा रहा है।

अरुणा ईरानी ने ‘कलियों का चमन’ पर किया डांस
इंडियन आइडल 16 में मेहमान के तौर पर नजर आने वाली अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रोमो में देखने को मिलता है कि अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल जैसे ही स्टेज पर धांसू एंट्री करती हैं, वहां मौजूद जज उन्हें देख खुश हो जाते हैं। विशाल डडलानी सीटी बजाने लगते हैं, वहीं मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल तालियां बजाकर और चिल्लाकर उनका स्वागत करती हैं। पुरानी यादों को ताजा करते हुए, अरुणा ईरानी अपने मशहूर गाने ‘कलियों का चमन’ पर डांस करती दिखाई देती हैं और उन्हें देख टीवी की फेमस दादी फरीदा जलाल ताली बजाने लगती हैं। मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा, ‘देखो इंडियन आइडल, शनिवार-रविवार रात 8 बजे #SonyEntertainmentTelevision और SonyLIV पर। यादों की प्लेलिस्ट, इंडियन आइडल, नया सीजन, श्रेया घोषाल, बादशाह, विशाल ददलानी, रियलिटी शो’
500 से ज्यादा फिल्मों में नजर आईं अभिनेत्री
अरुणा ईरानी एक दिग्गज भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनका करियर छह दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है और उन्होंने हिंदी, कन्नड़, मराठी और गुजराती सिनेमा में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘गंगा जमुना’ (1961) में एक बाल कलाकार के तौर पर की थी। समय के साथ वे सहायक भूमिकाओं से आगे बढ़कर ‘बॉम्बे टू गोवा’ (1972) और ‘कारवां’ (1971) जैसी लोकप्रिय फिल्मों में मुख्य भूमिकाओं में नजर आईं। बाद में मां और दादी-नानी के किरदार निभाने लगी और उन्हें टेलीविजन की दुनिया में भी अपने शानदार काम के लिए जाना जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed