19 August, 2026 (Wednesday)

WTC Points Table में बढ़ा टीम इंडिया का PCT, लेकिन रैंकिंग में क्यों नहीं हुआ इजाफा

WTC यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के एक अहम मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हरा दिया है। इसके साथ ही भारत का पीसीटी बढ़ गया है, लेकिन उसके रैंकिंग में कोई फायदा नहीं मिला है। ऐसा क्यों हुआ, इसे समझा जाना चाहिए।
WTC यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में फिर से बदलाव हो गया है। टीम इंडिया ने शुभमन गिल की कप्तानी में पहला टेस्ट मुकाबला जीत लिया है। इस जीत से भारत का पीसीटी तो उछाल मार गया, लेकिन रैंकिंग में इसके बाद भी बदलाव नहीं हुआ है। इसे हम आपको समझाएंगे कि ऐसा क्यों हुआ। लेकिन इससे पहले इतना जरूर कहा जाना चाहिए कि भारतीय टीम ने इस मैच में शुरुआत से ही अपनी पकड़ बना रखी थी, जो बीच में कभी कभी छूटी भी, लेकिन आखिरी दिन फिर टीम ने अच्छा खेल दिखाकर जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है।

डब्ल्यूटीसी में भारत का पीसीटी बढ़कर अब 53.33 हुआ
भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट के बाद अब टीम इंडिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में कुल मिलाकर 10 मैच खेल लिए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने पांच मुकाबले जीत लिए हैं। अब उसके अंक जो पहले 52 थे, वहां से बढ़कर 64 हो गए हैं, क्योंकि इस टूर्नामेंट में जीत पर टीम को 12 अंक दिए जाते हैं। इस मैच से पहले तक टीम इंडिया का पीसीटी 48.15 का था, जो अ​ब बढ़कर 53.33 का हो गया है। यानी भारत का पीसीटी 5.18 प्रतिशत बढ़ा है। इस मैच से पहले भी टीम इंडिया नंबर पांच पर थी और अभी भी वहीं पर बनी रहेगी।

श्रीलंका के पीसीटी में गिरावट, टीम अभी भी छठे नंबर पर
इस बीच बात अगर श्रीलंका की करें तो उसका पीसीटी कम हुआ है, लेकिन उसकी रैंकिंग नहीं गिरी है, ये उसके लिए राहत की बात होगी। श्रीलंकाई टीम इस टूर्नामेंट में अब पांच मैच खेल चुकी है। इसमें से दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। हार के कारण उसे कोई अंक नहीं मिले हैं, जो पहले की तरह 20 ही रहेंगे। इस मैच से पहले तक श्रीलंका का पीसीटी 41.67 का था, जो अब बढ़कर 33.33 का हो गया है। लेकिन टीम छठे स्थान पर ही बनी रहेगी।

क्यों नहीं बढ़ी टीम इंडिया की रैंकिंग
अब सवाल है कि जीत के बाद भी टीम इंडिया की रैंकिंग क्यों नहीं बढ़ी। इसका जवाब ये है कि बांग्लादेश ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले को जीत लिया था, इसलिए बांग्लादेश का पीसीटी बढ़कर 66.67 का हो गया है। जो कि भारतीय टीम से ज्यादा है। इसलिए टीम इंडिया को अभी भी पांचवें नंबर से ही संतोष करना होगा। वहीं इंग्लैंड का पीसीटी 24.36 का है, जो कि श्रीलंका के 33.33 से कम है। इसलिए श्रीलंका की टीम भी छठे ही नंबर पर बनी रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *