टीम इंडिया के पास फिर से टी20 में नंबर वन बनने का मौका, तोड़ना होगा हार का सिलसिला
भारतीय टीम भले ही इस वक्त आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप पर से हट गई हो, लेकिन उसके पास जल्द ही मौका आएगा, जहां तीन दर्ज कर टीम फिर से पहले नंबर पर पहुंच सकती है। लेकिन शर्त इतनी ही है कि हार के सिलसिले पर विराम लगाना होगा।
भारतीय क्रिकेट टीम भले ही शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच जीत गई हो, लेकिन टी20 सीरीज में जिस तरह की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, वो बीच बीच में सालती रहती है। जो टीम उस सीरीज के शुरू होने से पहले तक नंबर वन थी, वो दूसरे नंबर पर चली गई। हालांकि टीम इंडिया के पास अभी भी फिर से टॉप पर पहुंचने का मौका है, लेकिन इसके लिए उसे हार का सिलसिला टी20 क्रिकेट में भी तोड़ना होगा।
आईसीसी टी20 रैंकिंग में इंग्लैंड नंबर वन और भारत दूसरे स्थान पर
आईसीसी ने टी20 की अपडेट जो रैंकिंग जारी की है, उसमें इंग्लैंड की टीम पहल नंबर पर है और भारतीय टीम दूसरे नंबर पर नजर आ रही है। हालांकि दोनों टीमों की रेटिंग बराबर है। इस वक्त भारत की रेटिंग 268 है और इतनी ही इंग्लैंड की है। लेकिन अगर दशमलव तक के अंकों की गणना की जाए तो वहां पर इंग्लैंड की टीम बाजी मार ले जाती है। इसलिए इंग्लैंड की टीम पहले और टीम इंडिया दूसरे नंबर पर है।
23 जुलाई को खेला जाएगा भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज का पहला मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच रेटिंग का बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद जिम्बाब्वे के दौर पर जाएगी, जहां तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला ही मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। अगर टीम ने इस मैच को जीत लिया तो जाहिर है कि भारत और इंग्लैंड के बीच जो रेटिंग का अंतर है, उसमें भारतीय टीम बाजी मार लेगी और फिर से पहले नंबर पर पहुंच जाएगी। लेकिन जीत दर्ज करना जरूरी होगा।
जिम्बाब्वे से भी हारी टीम इंडिया तो होगी मुश्किल
खास बात ये भी है कि जब भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होना था, तब दोनों के बीच रेटिंग का अंतर 10 का था, जो अब बराबर हो गया है। अगर कहीं टीम जिम्बाब्वे से भी सीरीज हार गई तो फिर वो काफी नीचे चली जाएगी, जहां से वापसी करना आसान नहीं होगा। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि आयरलैंड की टीम भारत को बैक टू बैक दो मैचों में हरा देगी, लेकिन ऐसा हो गया तो फिर जिम्बाब्वे की टीम भी हरा सकती है। अगर भारत को फिर से अपनी नंबर वन की कुर्सी वापस पानी है तो टी20 में चल रहे हार के सिलसिले को तोड़ना होगा।
