01 July, 2026 (Wednesday)

‘इक्का’ के ट्रेलर लॉन्च में सनी देओल का सादगी भरा अंदाज, इवेंट में घिसे जूते पहनकर पहुंचे, वीडियो वायरल

सनी देओल अब कोर्ट रूम ड्रामा ‘इक्का’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ट्रेलर जारी किया जा चुका है। 29 जून को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चीज जिस पर सबकी नजर टिक गई, वो थे सनी देओल के जूते।
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ‘बॉर्डर 2’ के बाद अब ‘इक्का’ को लेकर चर्चा में हैं। ये कोर्ट रूम ड्रामा सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और इसी के साथ ये सनी देओल का भी ओटीटी डेब्यू है। ‘इक्का’ में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना और दीया मिर्जा भी नजर आने आएंगे। 29 जून को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी रखा गया, जिसमें फिल्म के सभी सितारों ने शिरकत की। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट का एक वीडियो अब खूब सुर्खियों में है, जिसमें सनी देओल सूट-बूट पहने स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। लेकिन, इस वीडियो में सनी देओल के स्टाइलिश लुक से ज्यादा उनके जूतों ने लोगों का ध्यान खींच लिया, जो काफी घिसा हुआ था। ये देखने के बाद लोगों के बीच सनी देओल की सादगी की वाहवाही शुरू हो गई है।

सनी देओल के जूतों की हो रही चर्चा
‘इक्का’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे सूट पहनकर पहुंचे थे। लेकिन, कैमरे की नजर सनी देओल के जूतों पर जाकर टिक गई, जो नीचे से फटा हुआ था। जी हां, करोड़ों के मालिक और इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक होने के बाद भी सनी देओल अपनी ही फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में फटे जूते पहनकर पहुंचे थे, जिसाक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर अब इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है और लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी तो कई ने उनकी सादगी की तारीफ की।
सनी देओल के फटे जूतों पर यूजर्स के रिएक्शन
सनी देओल के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘क्या पता ये उनके फेवरेट जूते हों।’ एक ने मजाकिया लहजे में लिखा- ‘क्या पता वो पंप उखाड़ते समय थोड़े घिस गए हों।’ एक और यूजर ने लिखा- ‘क्या बकवास है ये, उस व्यक्ति की सादगी को महसूस करिए। भगवान उनका भला करें।’ एक ने लिखा- ‘वह इस सूट-बूट में यंग और हैंडसम लग रहे हैं।’ सनी देओल के इस वीडियो पर यूजर्स से ऐसी ही मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है।
कब रिलीज होगी ‘इक्का’?
‘इक्का’ की रिलीज डेट की बात करें तो ये 10 जुलाई को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस कोर्ट रूम ड्रामा के साथ सनी देओल अपना ओटीटी डेब्यू भी कर रहे हैं। इक्का में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में सनी देओल एक वकील की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं, इससे पहले उन्होंने ‘दामिनी’ (1993) में वकील की भूमिका से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में अभिनेता के फैन एक बार फिर उन्हें इस किरदार में देखे के लिए बेताब हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *