01 October, 2026 (Thursday)

कृष्णा-कश्मीरा संग सुनीता आहूजा की पार्टी, बेबी पिंक ग्लिटरी आउटफिट पहने स्टाइलिश लुक में आईं नजर, साथ दिखे यशवर्धन

गोविंदा संग रिश्ते में तनाव के बीच सुनीता आहूजा ने बीती रात गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह के साथ पार्टी की। इस दौरान गोविंदा-सुनीता के बेटे यशवर्धन भी उनके साथ मौजूद रहे।
गोविंदा और सुनीता आहूजा की जोड़ी एक समय पर बॉलीवुड की नंबर वन जोड़ी हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से इनके रिश्ते में तनाव की खबरें आम हो गई हैं। पिछले दिनों गोविंदा ‘रूपा’ को-स्टार और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंचे थे, जिसके बाद से ही वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। हाल ही में दिव्या खोसला ने भी गोविंदा के यूं कोमल रानी के साथ घूमने पर सवाल उठाए थे, जिस पर सुनीता आहूजा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्हें अभिनेता या उनकी को-स्टार के बारे में कुछ नहीं कहना है। दूसरी तरफ गोविंदा से तनाव के बीच सुनीता की उनके परिवार से नजदीकियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में एक बार फिर सुनीता को कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ देखा गया।
सुनीता-यशवर्धन की कृष्णा-कश्मीरा संग पार्टी

सुनीता आहूजा को गोविंदा से चल रहे विवाद के बीच एक बार फिर कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ देखा गया। इस दौरान उनके बेटे यशवर्धन आहूजा भी उनके साथ मौजूद रहे। सुनाता का बेबी पिंक कलर के ग्लिटरी आउटफिट में पार्टी में पहुंचीं और कश्मीरा को देखते ही खिलखिला उठीं। कश्मीरा के साथ सुनीता आहूजा का बॉन्ड अब चर्चा में आ गया है। एक समय था जब दोनों परिवारों में दूरियां थीं, लेकिन अब कृष्णा और कश्मीरा खुलकर सुनीता का समर्थन कर रहे हैं। जैसे ही सुनीता पहुंचीं, कश्मीरा ने उन्हें गले लगा लिया और उनके गालों पर किस करते हुए प्यार जाहिर किया।
सुनीता-कश्मीरा की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

पार्टी वेन्यू में एंट्री से पहले सुनीता भी बहू कश्मीरा को खुलकर पैंपर करती दिखीं। दोनों ने साथ में तस्वीरें क्लिक कराईं और इस दौरान यशवर्धन भी परिवार के साथ दिखाई दिए। खास बात तो ये है कि इस दौरान किसी ने गोविंदा का जिक्र नहीं किया और सिर्फ एंजॉयमेंट पर ही अपना ध्यान रखा। एक समय था जब सुनीता और कश्मीरा के बीच छत्तीस का आंकड़ा हुआ करता था। सालों तक दोनों के बीच बोलचाल भी नहीं थी, लेकिन अब जब सुनीता और गोविंदा का रिश्ता दिन पर दिन तनाव से भरता जा रहा है, ऐसे में कश्मीरा सबसे ज्यादा सुनीता का सपोर्ट कर रही हैं।

गोविंदा और कोमल रानी पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में सुनीता आहूजा ने गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते पर भी प्रतिक्रिया दी। सुनीता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिव्या खोसला का पोस्ट री-शेयर करते हुए कहा कि वह गोविंदा या उनकी को-स्टार के बारे में कुछ नहीं कहना चाहतीं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह ये देख रही हैं कि गोविंदा खुश हैं और वह उनके लिए खुश रहने की दुआ करती हैं। इसी के साथ उन्होंने गोविंदा के लिए भगवान से प्रार्थना भी की। उनका ये पोस्ट फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला था। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब सुनीता ने गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर खुलकर बात की है, इससे पहले भी पह कई मौकों पर इस पर बात कर चुकी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed