21 October, 2026 (Wednesday)

शेयर बाजार धड़ाम! सुबह की कमजोर शुरुआत के बाद दिन में 1863 अंक टूटा सेंसेक्स, Nifty50 भी 556 अंक लुढ़का

सुबह की कमजोर शुरुआत के दिन के 12.57 मिनट पर कारोबार के दौरान सेंसेक्स बुरी तरह 1863 अंक टूट कर कारोबार करता हुआ देखा गया। सेंसेक्स के साथ निफ्टी भी दिन के कारोबार के दौरान 556 अंक नीचे चला गया।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, यानी कि सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बीएसई और एनएसई में पिछले बंद स्तर से गिरावट का दौर जारी है। बीएसई का मेन इंडेक्स सेंसेक्स आज सुबह के अपने शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट के साथ कारोबार करते हुए देखा गया। सुबह के शुरुआती कारोबार के दौरान खबर लिखे जाने तक बीएसई का मेन इंडेक्स सेंसेक्स 776.7 अंक यानी कि, 1.36 फीसद की गिरावट के साथ 56,235.04 अंक पर कारोबार करता हुआ पाया गया। सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान एनएसई का मेन इंडेक्स निफ्टी भी 236.70 अंक यानी कि 1.39 फीसद की गिरावट के साथ 16,748.50 अंक पर ट्रेडिंग कर रहा था।

सुबह के शुरुआती कारोबार के दौरान 9 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स पैक में केवल विप्रो का शेयर हरे निशान पर ट्रेडिंग कर रहा था, जबकि बाकी सभी कंपनियों INFY,POWERGRID, TCS, SUNPHARMA, ASIANPAINT, DRREDDY, NESTLEIND, HINDUNILVR, HCLTECH, TITAN, RELIANCE, KOTAKBANK, TECHM, ITC, LT, HDFC, NTPC, MARUTI, BHARTIARTL, ICICIBANK, BAJFINANCE, M&M, AXISBANK, ULTRACEMCO, BAJAJFINSV, HDFCBANK, INDUSINDBK, TATASTEEL और SBIN के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते हुए देखे गए।

पिछले बंद का हाल

पिछले सप्ताह के आखिरी बंद यानी कि शुक्रवार को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। पिछले सप्ताह के दौरान, बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 1,774.93 अंक या 3.01 फीसद लुढ़क गया था। पिछले हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन यानी कि शुक्रवार को सेंसेक्स 889.40 अंक यानी कि, 1.54 फीसद की गिरावट के साथ 57,011.74 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के साथ साथ निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली थी।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे, क्योंकि उन्होंने शुक्रवार को 2,069.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि, “बढ़ती मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंक, कोविड के बढ़ते मामले ​​एफआईआई द्वारा निरंतर बिक्री और विकसित अर्थव्यवस्थाओं में विकास की गति ने पिछले सप्ताह बाजारों को काफी प्रभावित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed