28 September, 2026 (Monday)

WPL 2027 से पहले दिग्गज खिलाड़ी हो गए रिलीज, एलिस पेरी का आखिर क्या हुआ

डब्ल्यूपीएल 2027 का सीजन अगले साल 14 जनवरी से लेकर सात फरवरी तक खेला जाएगा। इससे पहले सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने गई है। इसमें कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं।
डब्ल्यूपीएल यानी महिला प्रीमियर लीग के लिए सोमवार को दिन काफी खास रहा। सभी टीमें की रिटेंशन लिस्ट अब सामने आ चुकी है। इस दौरान कई बड़े और अहम खिलाड़ियों को टीमों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस वक्त की चैंपियन स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी है, उसने भी चार खिलाड़ी छोड़ने का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तान वाली मुंबई इंडियंस ने छह खिलाड़ी जाने दिए हैं।

आरसीबी ने ग्रेस हैरिस और लिंसे स्मिथ को जाने दिया, ऐलिस पैरी रहेंगी टीम के साथ
महिला प्रीमियर लीग की चैंपियन स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अगले साल के टूर्नामेंट से पहले ग्रेस हैरिस, लिंसे स्मिथ, हेमलता और गौतमी नायक को रिलीज करने का फैसला किया है। इस बीच सबसे ज्यादा बज एलिस पेरी को लेकर था, जो पिछले साल के टूर्नामेंट में आरसीबी का हिस्सा थी, लेकिन अचानक उन्होंने कुछ कारणों से खेलने से मना कर दिया था। अब खबर है कि उन्होंने अगले सीजन में खेलने के लिए हामी भर दी है, वे टीम के साथ बनी रहेंगी।

आयुषी सोनी, तितास साधु और शिवानी सिंह भी रिलीज
बात गुजरात जायंट्स की करें तो उसने डैनी वायट-हॉज, आयुषी सोनी, तितास साधु और शिवानी सिंह को रिलीज कर दिया है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने छह-छह खिलाड़ियों को छोड़ दिया है। यूपी वॉरियर्स ने श्वेता सहरावत समेत 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। जेमिमा की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अलाना किंग, एडला सृजना, लिजेल ली, प्रगति सिंह, स्नेह राणा और तानिया भाटिया को जाने देने का फैसला किया है।

यूपी वॉरियर्स ने 9 खिलाड़ी रिलीज किए, श्वेता सेहरावत का भी नाम शामिल
यूपी वॉरियर्स की बात की जाए तो टीम ने अपने 9 प्लेयर्स को जाने के लिए कह दिया है। इसमें डिएंड्रा डॉटिन, क्लो ट्रायोन, चार्ली नॉट, एमी जोन्स जैसी विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।जिन भारतीय खिलाड़ियों को टीम ने रिलीज किया है, उसमें श्वेता सेहरावत का नाम सबसे बड़ा माना जा रहा है। टीम ने आशा सोभना, किरण नवगिरे, जी त्रिशा और सुमन मीना को भी रिलीज कर दिया है।

मुंबई इंडियंस ने अपने छह खिलाड़ी रिलीज किए, इसमें 5 भारतीय प्लेयर्स शामिल
दो बार की चैंपियन और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने पांच भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी को रिलीज किया है। इसमें मिली इलिंगवर्थ, जी कमलिनी, साइका इशाक, क्रांति रेड्डी, पूनम खेमनार और त्रिवेणी वशिष्ठ शामिल हैं।

14 जनवरी से लेकर 9 फरवरी तक खेल जाएगा अगले साल डब्ल्यूपीएल का सीजन
अगले साल महिला प्रीमियर लीग 14 जनवरी से शुरू होगा और 9 फरवरी को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले 28 अक्टूबर को कोच्चि में खिलाड़ियों की बोली लगेगी। आज टीमों में जो जगह खाली हुई है, उसमें नए खिलाड़ियों को जगह मिलेगी, वहीं जो खिलाड़ी आज रिलीज हो गए हैं, वे फिर से नीलामी में आएंगी और उनका नए टीमों में जाने का रास्ता बनेगा।

दिल्ली कैपिटल्स

रिलीज किए गए खिलाड़ी: अलाना किंग, लिजेल ली, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, प्रगति सिंह, एडला श्रुजाना

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, लॉरा वोल्वार्ड्ट, लूसी हैमिल्टन, मारिजैन कैप, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, ममता मदिवाला, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शैफाली वर्मा।

गुजरात जायंट्स
रिलीज किए गए खिलाड़ी: डैनी वायट-हॉज, आयुषी सोनी, तितास साधु, शिवानी सिंह

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, जॉर्जिया वेयरहम, किम गार्थ, सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, भारती फुलमाली, हैप्पी कुमारी, जिंतीमानी कलिता, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया।

मुंबई इंडियंस
रिलीज किए गए खिलाड़ी: मिली इलिंगवर्थ, जी कमलिनी, क्रांति रेड्डी, पूनम खेमनार, साइका इशाक, त्रिवेणी वशिष्ठ

रिटेन किए गए खिलाड़ी: मेली केर, हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर, राहिला फिरदौस, एस सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रिलीज किए गए खिलाड़ी: ग्रेस हैरिस, लिंसे स्मिथ, डी हेमलता, गौतमी नायक

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एलिस पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्रकार, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सायाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना।

यूपी वॉरियर्स
रिलीज किए गए खिलाड़ी: एमी जोन्स, चार्ली नॉट, क्लो ट्रायोन, डिएंड्रा डॉटिन, आशा सोभना, जी त्रिशा, किरण नवगिरे, श्वेता सेहरावत, सुमन मीना।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस, दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, प्रतीक रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *