06 June, 2026 (Saturday)

Srinagar Bus Accident : श्रीनगर में CRPF की बस नहर में गिरी, सात जवान घायल, कई जवानों को आई चोटें

शनिवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके डगपोरा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। अहमद नगर रोड पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का बुलेटप्रूफ बंकर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। इस दुर्घटना में CRPF के सात जवान घायल हो गए।

चालक ने गाड़ी से खोया नियंत्रण
अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब सीआरपीएफ का वाहन डगपोरा रोड से गुजर रहा था। अचानक चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और बंकर वाहन सड़क से फिसलकर नहर में गिर पड़ा। हादसे के बाद तुरंत स्थानीय लोग और प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया।

कई जवानों को आई चोटें
घायल जवानों को तुरंत शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS), सौरा में भर्ती कराया गया। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, सभी जवानों को चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। मामले में अधिकक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed