श्रीसंत ने इतनी रखी थी अपनी कीमत, IPL 2021 की नीलामी के लिए नहीं हुए शॉर्टलिस्ट अब दिया ऐसा रिएक्शन
केरल के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पर सबकी नजरें टिकी हुई थी कि, उन्हें आइपीएल 2021 की नीलामी में कौन टीम खरीदती है। साल 20213 में फिक्सिंग के आरोप में 7 साल का बैन झेल चुके श्रीसंत को भी काफी आशा थी, कि उन्हें कोई ना कोई टीम जरूर खरीदेगी, लेकिन वो पहली बाधा ही नहीं पार कर पाए और उनका फिर से आइपीएल में खेलने का सपना फिलहाल तो अधूरा रह गया। इस सीजन के लिए 18 फरवरी को होने वाली नीलामी के लिए कुल 1114 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया था जिसमें से सिर्फ 292 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।
शॉर्टलिस्ट किए गए 292 खिलाड़ियों में श्रीसंत का नाम नहीं था। श्रीसंत पर बीसीसीआइ ने आजीवन बैन लगाया ता जिसे कोर्ट ने बाद में 7 साल का कर दिया था। काफी लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट में कदम रखा और इस साल खेले गए सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में उन्होंने केरल टीम का प्रतिनिधित्व भी किया। हालांकि उनकी वापसी ज्यादा अच्छी नहीं और पांच मैचों में उन्होंने सिर्फ चार विकेट लिए। आइपीएल की एक फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने स्पोर्टस्टार से कहा कि, इस बार 1114 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया था, लेकिन कुछ कारणों से शायद श्रीसंत किसी फ्रेंचाइजी को आकर्षित नहीं कर पाए।
