05 June, 2026 (Friday)

नवरात्रि में गूंजी किलकारी, पांचवीं बार पापा बना दो बीवियों वाला फेमस यूट्यूबर, पहली वाइफ ने दिया चौथे बच्चे को जन्म

यूट्यूबर अरमान एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल यूट्यूबर पांचवीं बार पापा बन गए हैं। उनकी पहली पत्नी ने चौथे बच्चे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर उनके परिवार की तस्वीरें छाई हुई हैं।
फेमस यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के चर्चित प्रतियोगी अरमान मलिक के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। नवरात्रि के महीने में उनके घर किलकारी गूंजी हैं। अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया है। इस लिहाज से अरमान मलिक पांचवी बार पापा बन गए हैं। मंगलवार को अरमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। हालांकि शुरुआती पोस्ट में उन्होंने बच्चे के जेंडर का खुलासा नहीं किया था, लेकिन अस्पताल से साझा की गई तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया।
फिर पापा बने अरमान मलिक
फोटो में अरमान अपने न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि पायल अस्पताल के बिस्तर पर उनके पास लेटी हुई हैं। अरमान ने कैप्शन में लिखा, ‘जच्चा बच्चा सब ठीक है’, जिससे उनके शुभचिंतकों को राहत मिली कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और उनके प्रशंसक लगातार उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं। अब यूट्यूबर बेटी के पापा बने हैं या बेटी के ये आपको बताते हैं। उन्होंने कई पोस्ट साझा किए जिसमें अलग-अलग झलकियां दिखाईं। उन्होंने बताया कि वो बेटे के पिता बने हैं। पायल और बच्चे की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने बेटे का नाम भी बताया, कैप्शन में लिखा था, ‘रुद्र मलिक।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed