05 June, 2026 (Friday)

Baaghi 4 करने पर सोनम बाजवा ने कह दी ऐसी बात कि लोग रह गए दंग, बताया इसे सबसे बड़ा ‘पिट सियापा’

पंजाबी और हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का जलवा दिख रही सोनम बाजवा अपने नए बयान के कारण सुर्खियों में हैं। ‘पिट सियापा’ के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि ‘बागी 4’ में काम करना उनकी सबसे बड़ी गलती है।
इंडिया टीवी शोबिज के नए और मजेदार शो ‘नथिंग सीरियस’ (Nothing Serious) के पहले एपिसोड में पंजाबी सुपरस्टार सोनम बाजवा और एक्टर परमवीर सिंह चीमा ने शिरकत की। इस दौरान जब होस्ट आर्यमन ने सोनम से एक ऐसा सवाल पूछा, जिसने सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। होस्ट ने पूछा कि आपने इतनी बॉलीवुड फिल्में की हैं, लेकिन ‘बागी 4’ (Baaghi 4) के लिए हां क्यों कहा? इस पर सोनम ने बिना कोई झिझक दिखाए और गजब का ह्यूमर दिखाते हुए कहा, “मैं भी अपने आप से यही पूछती हूं”।
परमवीर ने भी बहती गंगा में हाथ धोए!
सोनम के इस मजेदार जवाब के बाद उनके को-स्टार परमवीर सिंह चीमा पीछे कैसे रहते! उन्होंने भी तपाक से कहा कि इस लिस्ट में मेरा नाम भी जोड़ लो, क्योंकि मैंने भी यही पूछा है कि आखिर ये फिल्म क्यों की। दोनों सितारों का अपनी ही फिल्म को लेकर ऐसा बेबाक और मजाकिया अंदाज फैंस को खूब गुदगुदा रहा है।

‘पिट्ट सियापा’ वाला गेम!
शो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आया जब होस्ट ने ‘सियापा फायर’ नाम का एक रैपिड-फायर राउंड खेला। इस राउंड में मेहमानों को बताना था कि कोई स्थिति उनके लिए ‘छोटा सियापा’, ‘बड़ा सियापा’ है या ‘पिट्ट सियापा’ (यानी सबसे बड़ा सियापा)। जब होस्ट ने सोनम से पूछा कि ‘बागी 4 के लिए हां कहना’ कौन सा सियापा है, तो सोनम ने तपाक से जवाब दिया- “पिट्ट सियापा”। सोनम की यह हाजिरजवाबी और मजेदार बयानबाजी बता रही है कि वो खुद अपनी ही फिल्म को लेकर किस कदर कन्फ्यूज्ड और एक्साइटेड हैं!

‘बाघी 4’ हुई फ्लॉप
सोनम बाजवा ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म्स में काम करना शुरू किया है। ऐसे में बाघी 4 से वो इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने आई थीं। लेकिन फिल्म ‘Border 2’ जैसी हिट साबित नहीं हो पाई थी। 80 करोड़ के बजट में बनी ‘बाघी 4’ मात्र 67 करोड़ रु कमा पाई थी। संजय दत्त, टाईगर श्रौफ और सोनम बाजवा जैसी कास्ट के बावजूद फिल्म अपना बजट भी नहीं वसूल पाई। वहीं सोनम बाजवा का इस फिल्म को अपनी जिंदगी का ‘पिट्ट सियाप्पा’ बताना लाजमी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *