06 June, 2026 (Saturday)

Silver Price Today: चांदी की कीमत नए र‍िकॉर्ड हाई पर, पहुंची 2.50 लाख रुपये के पार

Silver Price Today: चांदी की कीमत नए र‍िकॉर्ड हाई पर, पहुंची 2.50 लाख रुपये के पार
Silver Rate Today: चांदी की कीमत ज‍िस तेजी से भाग रही है, उसे देखकर लग रहा है क‍ि वह अभी रुकने के मूड में नहीं है. MCX पर चांदी आज 6% ऊपर खुली. इसके साथ ही चांदी के भाव आज 2.50 लाख रुपये प्रत‍ि क‍िलो का स्‍तर पार कर ल‍िया है.
चांदी की कीमतों ने आज नया र‍िकॉर्ड बना ल‍िया है.
Silver rate today: चांदी की कीमतें रिकॉर्ड पे र‍िकॉर्ड बना रही हैं. आज एक बार फ‍िर चांदी ने नया स्‍तर छू ल‍िया है. मल्‍टी कमोड‍िटी एक्‍सचेंज (MCX) पर चां की कीमत दी पहली बार 2.50 लाख रुपये प्रत‍ि क‍िलो का स्‍तर भी पार कर गई है. चांदी के भाव में ये तेजी, स‍िर्फ भारतीय बाजार में नहीं है, बल्‍क‍ि इंटरनेशनल मार्केट में भी ऐसी ही तेजी देखने को म‍िल रही है. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज सुबह चांदी का रेट पहली बार $80 के निशान को पार कर गया, जिसके बाद सफेद धातु में प्रॉफिट-टेकिंग के कारण इसमें गिरावट आई, लेकिन इससे पहले इसमें 180% से ज्‍यादा की भारी तेजी देखी गई थी.

MCX पर, सिल्वर मार्च वायदा 5.99% बढ़कर 254174 प्रति किलोग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. सुबह करीब 9.40 बजे, आज चांदी की कीमत 251746 रुपये थी, जो 11959 या 4.99% ज्‍यादा थी. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में, स्पॉट सिल्वर 1.3% गिरकर $78.12 प्रति औंस हो गया, जबकि सेशन की शुरुआत में यह $83.62 के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था.

 

 

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *