Shukra Rashi Parivartan: सुख-प्रेम के स्वामी ने किया बुध की राशि में प्रवेश; करियर, कारोबार, लव लाइफ पर होगा ये खास असर
Shukra Rashi Parivartan: 9 अक्टूबर 2025 की सुबह में शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, यह गोचर परिश्रम, समझदारी और भावनात्मक संतुलन की परीक्षा लेने वाला होगा। शुक्र के इस गोचर से करियर, व्यापार और लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।
Shukra Rashi Parivartan: बृहस्पतिवार 9 अक्टूबर, 2025 को सुबह 10:55 AM बजे से शुक्र ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आपको बता दें कि शुक्र सुख, प्रेम, आनंद, ऐश्वर्य और भौतिक सुख-समृद्धि के स्वामी ग्रह हैं। शुक्र के मजबूत होने से जातक को सुखमय और प्रेमपूर्ण जीवन प्राप्त होता है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह है और इस राशि में शुक्र के विराजमान होने से उन्हें मजबूती मिलती है।
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, शुक्र ग्रह के कन्या राशि में गोचर से सभी राशियों के जीवन पर असर होगा, लेकिन आइए जानते हैं, इस गोचर का जातक के करियर, नौकरी, कामकाज और व्यवसाय सहित लव लाइफ और संबंधों पर क्या असर होगा?
करियर पर असर
शुक्र का कन्या राशि में आना उन लोगों के लिए खास होगा जो कला, फैशन, डिजाइन, ब्यूटी, फिल्म या मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े हैं। हालांकि यह समय परफेक्शन की मांग करेगा। छोटी गलतियां भी बड़ा असर डाल सकती हैं। यदि आप किसी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह समय इंटरव्यू या अप्लाई करने के लिए अच्छा रहेगा, खासकर यदि वह जॉब क्रिएटिव फील्ड से जुड़ी हो।
नौकरी और प्रोफेशनल लाइफ
नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान डिटेल्स पर फोकस करना होगा। बॉस और कलीग्स के साथ संवाद में पारदर्शिता बनाए रखें, वरना गलतफहमियां हो सकती हैं। टीमवर्क के बजाय इस समय अकेले काम करना ज्यादा लाभदायक हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Plant Vastu Tips: घर के भीतर भूल से भी न लगाएं ये 7 पौधे, वरना रूठ जाएगा भाग्य
कारोबार में क्या होगा बदलाव?
व्यापारी वर्ग के लिए यह समय नए क्लाइंट्स जोड़ने और पुराने कस्टमर्स से रिलेशन सुधारने का है। हालांकि निवेश सोच-समझकर करें। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोग थोड़ी सावधानी बरतें, क्योंकि मतभेद की संभावना है। महिलाओं के लिए बने प्रोडक्ट्स या सेवाओं से जुड़े व्यापार में लाभ के योग हैं।
लव लाइफ और रिलेशनशिप
प्रेम जीवन में थोड़ी जटिलता आ सकती है। पार्टनर से छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है। ऐसे में संवाद और समझदारी ही रिश्ते को मजबूती दे सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए पुराने किसी मित्र से फिर से रिश्ता जुड़ सकता है। शादीशुदा लोगों को अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
