20 June, 2026 (Saturday)

स्त्री 2′ के बाद श्रद्धा कपूर का बड़ा धमाका, लीक हुई ‘ईथा’ की पहली झलक, लेबर पेन में कराहती दिखीं एक्ट्रेस

श्रद्धा कपूर ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ की पहली झलक सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें एक्ट्रेस महाराष्ट्रियन अंदाज में नजर आ रही हैं।
श्रद्धा कपूर ‘स्त्री 2’ के बाद से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। जल्द ही श्रद्धा रणदीप हुड्डा के साथ धमाका करने वाली हैं, लेकिन इससे पहले ‘कॉकटेल’ की रिलीज के साथ श्रद्धा कपूर के फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है। श्रद्धा कपूर के फैंस को आखिरकार उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ की झलक देखने को मिल ही गई। अब इंटरनेट पर इसकी चर्चा जोर शोर से हो रही है। शुक्रवार को कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में ‘कॉकटेल 2’ के साथ दिखाए गए इस टीजर के क्लिप्स जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
ऑनलाइन वायरल हुई श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ की झलक
वायर हुए विज़ुअल्स में श्रद्धा एक ऐसे अवतार में नजर आ रही हैं, जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। पारंपरिक महाराष्ट्रीयन साड़ी पहने एक्ट्रेस को आप देख सकते हैं, वो इस दौरान गर्भवती अवस्था में दिखाई गई हैं। टीजॉर की शुरुआत में ही उन्हें लेबर पेन से कराहते हुए दिखाया गया है। इसके बाद सीन में उन्हें एक स्टेज परफॉर्मर और लोक डांसर के रूप में दिखाया गया है, जो आगे आने वाले भावनात्मक और नाटकीय सफर की ओर इशारा करता है।
एक और यूजर ने पोस्ट किया, ‘उनका फ़्रेम और कैप्शन बहुत दमदार है। श्रद्धा कपूर की तीखी नजरें इसके हर पहलू के साथ न्याय करती हैं।’
तीसरे यूजर ने कहा, ‘अगर इस क्लिप के बाद भी कोई श्रद्धा की एक्टिंग पर सवाल उठाता है, तो सच में मुझे उनकी पसंद पर शक होगा।’
चौथे यूजर ने लिखा, ‘#ShraddhaKapoor इस समय हाई-कॉन्सेप्ट थ्रिलर/हॉरर फिल्मों के लिए सबसे भरोसेमंद स्टार हैं। वह इस जॉनर के लिए जरूरी स्क्रीन प्रेजेंस में एकदम फिट बैठती हैं #Eetha’
‘ईथा’ किस बारे में है?
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित ‘ईथा’ मशहूर महाराष्ट्रीयन लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म का टाइटल कलाकार के निकनेम विठा के क्षेत्रीय उच्चारण से प्रेरित है। फिल्म में रणदीप हु्ड्डा और श्रद्धा कपूर लीड रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म के पुणे शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब टीम फिल्म की अगली चरण की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म इस साल के अंत में नहीं तो आने वाले साल में रिलीज होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *