बालु लदी डीसीएम ने स्विफ्ट डिजायर को मारी ठोकर मौके पर पहुँची पुलिस
पडरौना कुशीनगर। पडरौना -कसया मार्ग छावनी में शनिवार को बालु लदी डीसीएम से सामने से जा रहे स्विफ्ट डिजायर में ठोकर मार दी। इसमें स्विफ्ट डिजायर के पिछे का सीसा पुरी तरह से टुटकर क्षतिग्रस्त हो गया । पुलिस ने दोनो वाहनो को थाने लाकर कार्रवाही में जुटी हुई है ।
नगर के छावनी में शनिवार को 11.30 बजे दयाशंकर सिंह स्विफ्ट डिजायर से अपने साथ अन्य लोगो को बैठा कर पडरौना से जिला मुख्यालय दिवानी कचहरी को जा रहे थे । अभी वे छावनी पहुचे थे कि पिछे से बालु लदी डिसीएम ने ठोकर मार दी।
इसमें स्विफ्ट डिजायर के पिछले हिस्से का सीसा टुटकर पुरी तरह से क्षतिग्रत हो गया। जबकी इस वाहन में बैठे चालक समेंत अन्य लोग बाल-बाल बच गए । इसके बाद कोतवाली पुलिस के साथ यातायात पुलिस के होमगार्ड मौके पर पहुच दोनो वाहनो को रोड के किनारे किया ।
