07 March, 2026 (Saturday)

Salim Khan Health : सलीम खान को ब्रेन हेमरेज, संजय दत्त हाल जानने पहुंचे

बॉलीवुड के जाने-माने स्क्रीनराइटर सलीम खान मुंबई के बांद्रा के लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं। फैंस उन्हें लेकर काफी चिंतित हैं। सलमान खान के पिता सलीम खान 90 साल के हैं। जिन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। अब उनको लेकर हेल्थ अपडेट सामने आया है। सलीम खान स्टेबल हैं, 4 डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि सलीम खान के पिता को हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ है।

संजय दत्त हाल जानने पहुंचे
सलीम खान की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पूरा परिवार अस्पताल में नजर आया। सबसे पहले सलमान खान को अस्पताल के बाहर देखा गया। इसके बाद उनके बहन अलवीरा और बहनोई अतुल अग्निहोत्री पहुंचे। बॉलीवुड इंडस्ट्री से संजय दत्त भी सलीम खान का हाल जानने आस्पताल पहुंचे। अब सलीम खान को अस्पताल में 24 घंटे से ज्यादा हो गए हैं।

प्रोसीजर कामयाब रहा, उन पर कोई…
अधिक जानकारी साझा करते हुए डॉक्टर जलील परिकर ने बताया, ‘सलीम खान को बहुत ही मिनिमल ब्रेन हेमरेज हुआ था जिसे बेसिक प्रोसीजर जिसे DSA कहतें है, वो किया गया, प्रोसीजर कामयाब रहा, उन पर कोई सर्जरी नहीं की गई। सलीम खान अभी वेंटिलेटर पर है, आज या कल तक उन्हे वेंटिलेटर से हटा लिया जाएगा। वो आपसे (पत्रकारों से) बहुत फीट हैं। कल सुबह उन्हे 8.30 को यहां लाया गया था। वो अब पहले से बेहतर हैं और रिकवर कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *