07 March, 2026 (Saturday)

सेंधा नमक या फिर साधारण नमक, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर है?

नमक के बिना खाना फीका लगता है। लेकिन अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि आपको कौन से नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि आपको सेंधा नमक और साधारण नमक में से किसे चूज करना चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। आइए सेंधा नमक के कुछ फायदों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। सोडियम की कम मात्रा सेंधा नमक को हाई ब्लड प्रेशर और दिल के मरीजों की सेहत के लिए बेहतर विकल्प बनाती है।
सेंधा नमक को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेंधा नमक को साधारण नमक से इसलिए ज्यादा बेहतर माना जाता है क्योंकि ये रिफाइंड नहीं होता और इसमें मिनरल्स मौजूद रहते हैं।
क्या आप जानते हैं कि साधारण नमक में आयोडीन मिलाया जाता है जबकि सेंधा नमक में आयोडीन नहीं मिलाया जाता है? यही वजह है कि आयोडीन की कमी होने पर सेंधा नमक की जगह साधारण नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
शरीर में आयोडीन की कमी पैदा न हो और सेहत भी मजबूत बनी रहे, इसके लिए सेंधा नमक और साधारण नमक के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed