06 June, 2026 (Saturday)

मशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट

Celina Jaitly brother detained UAE: मशहूर एक्ट्रेस सेलिना जेटली के भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली 2024 से यूएई में हिरासत में हैं. सेलिना जेटली की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी किया और उनकी मौजूदा स्थिति की जानकारी मांगी है.
गौरतलब है कि सेलिना जेटली की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में भारतीय अधिकारियों को अपने यूएई की हिरासत में कैद अपने भाई को आवश्यक कानूनी और मेडिकल हेल्प देने के लिए निर्देश देने की मांग की. मामले की अगली तारीख 4 दिसंबर तय की गई है. सेलिना जेटली की ओर से अधिवक्ता राघव कक्कड़ और माधव अग्रवाल पेश हुए. दूसरी ओर, केंद्र सरकार के वकील ने दलील दी कि उन्हें कांसुलर एक्सेस प्रदान किया गया है. इस बीच, जेटली ने वकील माधव अग्रवाल के माध्यम से दायर अपील में लिखा कि पिछले साल 6 सितंबर से उनके भाई को यूएई में अवैध तौर पर हिरासत में रखा हुआ है. विक्रांत कुमार जेटली 2016 से यूएई में रह रहे थे और MATITI समूह में कार्यरत थे.
याचिका में सेलिना जेटली ने लगाए ये आरोप
याचिकाकर्ता सेलिना जेटली का कहना है कि एक साल से अधिक समय से अपने भाई के साथ एक भी फोन कॉल नहीं हो पाई है. उनका मानना ​​है कि उनके भाई को पर्याप्त कानूनी सहायता नहीं मिल रही है. उन्होंने अपने भाई की सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय से सहायता प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया है. उसने मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है और भारतीय दूतावास, अबू धाबी, दुबई स्थित वाणिज्य दूतावास और विदेश मंत्री को भी कई बार शिकायत दर्ज कराई है और काफी प्रयास और खर्च के बाद मंत्रालय के अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात भी की है. उसके भाई ने मई, जून, अगस्त और सितंबर 2025 में केवल चार बार वाणिज्य दूतावास में मुलाक़ात की थी. मंत्रालय ने मदद में दर्ज शिकायत को भी बंद करने के लिए स्थानांतरित कर दिया है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *