Republic Day 2026: 21 तोपों की सलामी, वंदे मातरम् के 150 वर्ष, सैन्य ताकत… आज गणतंत्र दिवस समारोह में क्या-क्या होगा?
Republic Day 2026 Parade: दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आज गणतंत्र दिवस की परेड में पूरी दुनिया भारत की ताकत देखेगी. समारोह और परेड की अध्यक्षता राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी और इस बार यूरोपीय काउंसिल एवं यूरोपीय संघ दोनों के अध्यक्ष समारोह के चीफ गेस्ट हैं
Republic Day Parade Attraction: भारत आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और इस मौके पर दिल्ली में कर्तव्य पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित होगा और परेड निकाली जाएगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह और परेड की अध्यक्षता करेंगी. यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के चीफ गेस्ट हैं, जो राष्ट्रपति मुर्मू के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. गणतंत्र दिवस समारोह सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होगा और परेड साढ़े 10 बजे शुरू होगी.
ऐसे होगी कार्यक्रम की शुरुआत
गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाएंगे और शहीदों पुष्पांजलि अर्पित करके नमन करेंगे. इसके बाद वे अपनी कैबिनेट और माननीय लोगों के साथ कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगे. उनके बाद राष्ट्रपति मुर्मू और दोनों चीफ गेस्ट राष्ट्रपति के अंगरक्षकों (भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट) की सिक्योरिटी में पारंपरिक बग्गी में बैठकर कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगे. राष्ट्रपति के आने के बाद समारोह शुरू होगा और राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. राष्ट्रगान होगा और 172 फील्ड रेजिमेंट की 1721 सेरेमोनियल बैटरी के द्वारा 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.
