Rashmika Vijay Wedding : रश्मिका-विजय की इस होटल में होगी शादी, तैयारियां शुरु, इस दिन लेंगे सात फेरे
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी एक बार फिर चर्चा में है। ये दोनों स्टार्स 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। शादी का आयोजन अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित एक शानदार होटल में होगा, जहां की खूबसूरती से यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं लगती। खबरों के अनुसार, यह शादी ‘ITC Mementos’ होटल में होगी, हालांकि इस बारे में अभी तक किसी भी स्टार या उनके परिवार की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
क्या है इन होटलों की कीमतें
अगर इस होटल के कमरे की कीमत की बात करें, तो यहां एक रात का किराया करीब 26,000 रुपए है, जो क्लब मेंबर के लिए है। वहीं, होटल में दो प्रकार के सुइट्स भी हैं। अरावली सुइट का किराया लगभग 55,000 रुपये है, और ममेंटोस सुइट का किराया 75,000 रुपये से लेकर 88,000 रुपये तक हो सकता है।
शादियों के लिए लोकप्रिय जगह
उदयपुर हमेशा से ग्रैंड और रॉयल शादियों के लिए एक लोकप्रिय जगह रही है। इससे पहले भी यहां कई बड़ी शादियां हो चुकी हैं, जिनमें बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे।
