कानपुर में बेकाबू लोडर का कहर, स्कूटी सवार को कई मीटर तक घसीटा, VIDEO आया सामने
कानपुर में तेज रफ्तार लोडर द्वारा ठेलों और राहगीरों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित स्कूटी सवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बरपाया। यहां पुरानी एलआईसी बिल्डिंग के पास बेकाबू हुए लोडर ने कई ठेलों और राहगीरों को टक्कर मार दी। इसके बाद लोडर ने स्कूटी सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया और उसे स्कूटी समेत कई मीटर तक घसीटता ले गया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों की मदद से युवक की जान बच गई। हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कूटी सवार को लोडर द्वारा घसीटते हुए देखा जा सकता है। यहा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सामान खरीदकर घर लौट रहा था युवक
जानकारी के मुताबिक पीड़ित शुभम, निवासी जवाहर नगर पश्चिमी बाजार में सामान खरीदने गया था, तभी यह हादसा हुआ। पीड़ित ने बताया कि वह हमीरपुर से लौटने के बाद बाजार में सामान खरीदने गया था। खरीदारी के बाद वह स्कूटी से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान मुसानगर रोड पर पुरानी एलआईसी बिल्डिंग के पास तेज रफ्तार लोडर अचानक बेकाबू हो गया। लोडर की चपेट में आने से उनकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और वह कई मीटर तक घसीटते चले गए।
दुकानदारों और राहगीरों ने बचाई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोडर की टक्कर से बाजार में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बचाने में मदद की। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, स्कूटी को काफी नुकसान पहुंची है। घटना के बाद बाजार में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
चालक और लोडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग
हादसे में पीड़ित शुभम ने संबंधित थाने में तहरीर देकर आरोपी चालक और लोडर को पकड़ने की मांग की है। पीड़ित ने मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुए इस हादसे ने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, मामले में पुलिस की कार्रवाई और हादसे के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।
