12 October, 2026 (Monday)

BJP सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत दर्शन करने के लिए अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं, जानें क्या कहा

BJP सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की और बताया कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें दर्शन करने के लिए मिले।
अयोध्या: BJP सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अयोध्या पहुंचकर भगवान राम और हनुमान जी के दर्शन किए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा, “आज मुझे राम मंदिर और हनुमान जी के दर्शन का सौभाग्य मिला है।”

कंगना ने कहा, “मुझे लगता है कि इस समय अयोध्या आना बहुत सही है क्योंकि सभी पवित्र त्योहार शुरू हो रहे हैं। आज हमें यह मौका मिला है।” कंगना ने ये भी कहा कि पूरे देश में लोगों का यही मन है कि वह अयोध्या धाम आएं।
कंगना रनौत ने कहा, “रामलला और अयोध्या की धरती पर आना एक सौभाग्य की बात है। सौभाग्य हो, तभी आप यहां आ सकते हैं। आज जब दर्शन किए तो मैं खुद को सौभाग्यशाली समझती हूं। मुझे यहां बहुत अच्छा लगा। बाकी भी मंदिर, इतना बड़ा परिसर है, अब लगता है कि परिवार के साथ पूरा दिन यहां बिताना पड़ेगा, तभी पूरी तरह से संतुष्टि मिल पाएगी।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *