07 June, 2026 (Sunday)

राजस्थान रायल्स के इस खिलाड़ी पर भड़के गौतम गंभीर, बहादूर और बेवकूफ में फर्क होता है

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में 43वें मुकाबले में राजस्थान रायल्स का सामना रायल चैलेंजर्स बैंगलोर से था। इस मैच में टीम को ओपनर यशस्वी जायसवाल और इविन लुईस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद टीम ने एक के बाद एक विकेट गंवाया और 20 ओवर में टीम 149 रन ही बना पाई। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने राहुल तेवतिया से आउट होने पर सवाल उठाया और उनको टीम के लिए खेलने की सलाह दी।

गंभीर ने कहा, “अभी आपके कप्तान आउट हुए हैं, आपने दो गेंद ही खेला है और ऐसा शाट लगाया। बहादुरी और बेवकूफी में फर्क होता है। जिस वक्त में यह शाट लगाया अगर वह छक्का भी चला जाता फिर लोग यही कहते कि ऐसे वक्त में इस तरह से शाट की क्या जरूरत है। आप जब इतने आइपीएल खेल चूके हैं तो फिर आपकी जिम्मेदारी बनती है उसी तरह से बल्लेबाजी भी करें। आपके आउट होने से आपके उपर कोई फर्क भले ही ना पड़े लेकिन क्या टीम की सोची। बाकी के बल्लेबाजों पर क्या असर होगा।”

100 रन के स्कोर पर टीम का दूसरा विकेट लूईस के रूप में गिरा था। टीम को चौथा झटका कप्तान संजू सैमसन के रूप में लगा था। शाहबाज अहमद 14वां ओवर करने आए और पहली गेंद पर बड़ा शाट खेलते हुए वह आउट हुए। इसके बाद इसी ओवर में आखिरी गेंद पर तेवतिया आउट हुए जिसको लेकर गंभीर ने सवाल उठाया।

“आपको अपने बारे में नहीं बल्कि हमेशा ही टीम के बारे में सोचना चाहिए। जिस समय आप मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं उसके हिसाब से बल्लेबाजी करनी होती है। जब दो गेंद पहले ही कप्तान का विकेट गंवाया हो तो फिर आराम से रन को आगे बढ़ाने की जरूरत होती है। एक खिलाड़ी को हमेशा ही अपनी टीम को आगे बढ़ाने की सोचनी चाहिए। बड़ा शाट लगाकर ज्यादा रन बनाने के चक्कर में विकेट नहीं गंवाना चाहिए।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *