07 October, 2026 (Wednesday)

PM मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, सरकार के प्रमुख के तौर पर आज उनके पूरे हुए 25 साल

पीएम मोदी ने देश की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते रहने का संकल्प लिया है। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में राजनीतिक कार्यकारी नेतृत्व की शुरुआत करने वाले पीएम मोदी अब सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे कर चुके हैं।
पीएम मोदी ने देश की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते रहने का संकल्प लिया है। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में राजनीतिक कार्यकारी नेतृत्व की शुरुआत करने वाले पीएम मोदी अब सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे कर चुके हैं।
7 अक्टूबर 2001 को बने गुजरात के सीएम
प्रधानमंत्री मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने का यह अवसर उनके सार्वजनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने राजनीतिक कार्यकारी नेतृत्व की शुरुआत की थी। इसके बाद वह गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार का नेतृत्व किया है।

देश की सेवा करते रहने का संकल्प दोहराया
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहने के अपने संकल्प को दोहराते हैं। उन्होंने देशवासियों के विश्वास और समर्थन के प्रति आभार भी जताया।

गुजरात से लेकर केंद्र की राजनीति तक लंबी पारी
सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 सालों के इस सफर में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात से लेकर केंद्र की राजनीति तक लंबी पारी पूरी की है। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
निरंतर भक्तिभाव से करनी चाहिए सेवा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भक्ति का श्लोक के वीडियो डालते हुए लिखा, “मनुष्य को निरंतर भक्तिभाव से सेवा करनी चाहिए। वास्तव में यही सबसे श्रेष्ठ पुण्य-कार्य है। हे राजाओं में श्रेष्ठ! आपको यश, पुण्य, महिमा और स्वर्गलोक की प्राप्ति होगी।
बधाई देने वालों का लगा तांता
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर बधाई दी है।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने प्रधान मंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि “प्रधान सेवक” के रूप में उनकी यात्रा ने समावेशी विकास की दृष्टि को “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” द्वारा निर्देशित एक राष्ट्रव्यापी मिशन में बदल दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *