21 October, 2026 (Wednesday)

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15 दिन बाद कटौती, जानिए कितना हुआ सस्ता

15 दिन के बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई। चार मेट्रो शहरों में गुरुवार, 15 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 16 पैसे की कटौती की गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को पेट्रोल प्रति लीटर 16 पैसे सस्ता हो कर 90.56 रुपये से 90.40 रुपये पर आ गया। डीजल भी 14 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। अब यहां इसका दाम कल के 80.87 रुपये से घट कर 80.73 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। मुंबई में बदलाव के बाद पेट्रोल की कीमतें 96.83 प्रति लीटर और डीजल की दर 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

दिल्ली में पेट्रोल 90.40 रुपये प्रति लीटर डीजल 80.73 रुपये प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल 96.83 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई में पेट्रोल 92.43 रुपये प्रति लीटर, डीजल 85.75 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता में पेट्रोल 90.62 रुपये प्रति लीटर, डीजल 83.61 रुपये प्रति लीटर

नोएडा में पेट्रोल 88.79 डीजल 81.19 रुपये प्रति लीटर है

पटना में पेट्रोल 92.74 रुपये और डीजल 85.97 रुपये प्रति लीटर है

लखनऊ में पेट्रोल 88.72 रुपये और डीजल 81.13 रुपये प्रति लीटर है

बता दें कि रोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोल, डीजल के दाम में बदलाव की जानकारी एसएमएस के जरिए मिल जाएगी। पेट्रोल और डीजल के दाम एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद बढ़ जाती हैं। बजट 2021-22 में पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपये प्रति लीटर का ‘एग्री इन्फ्रा सेस’ लगाने का एलान हुआ था, लेकिन सरकार का कहना था कि इससे आम जनता पर कोई अतिरिक्त भार नहीं आएगा।

पिछले महीने 30 मार्च को पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जानकारों की मानें तो आने वाले समय में पेट्रोल सस्ता हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह अंतर्राष्ट्रीय स्तर में कच्चा तेल सस्ता होना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed