18 October, 2026 (Sunday)

पवन सिंह को कोर्ट नहीं पहुंचने पर पड़ी फटकार, 3 हजार का लगा हर्जाना, ज्योति सिंह बोलीं- ‘इंसाफ नहीं मिला तो सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी’

बलिया फैमिली कोर्ट ने पावर स्टार पवन सिंह को कोर्ट में गैरहाजिरी के चलते फटकार लगाते हुए 3 हजार का जुर्माना लगाया है। वहीं ज्योति सिंह का कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखाएंगी।
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार, पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ पवन सिंह की अनबन किसी से छुपी नहीं है। इस बीच एक बार फिर भोजपुरी स्टार पत्नी ज्योति सिंह से तलाक और गुजारा भत्ता को लेकर चल रहे केस में अदालत से गायब रहे। ज्योति सिंह अधिवक्ताओं के साथ आज फैमिली कोर्ट में पेश हुईं, लेकिन पवन सिंह एक बार फिर अदालत में उपस्थित नहीं हुए। पवन सिंह की लगातार गैरहाजिरी पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए उन पर तीन हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। इससे पहले सितंबर में पवन सिंह के वकील ने उनकी मां की तबीयत खराब होने का हवाला दिया था और इस बार भी मां की तबीयत का हवाला दिया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की गई है।
ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर साधा निशाना
वहीं, कोर्ट से बाहर निकलने के बाद ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह आज भी उनके साथ रहना चाहती हैं, लेकिन चार साल से चल रहे विवाद में अब उनके सब्र का बांध टूट रहा है। उन्होंने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। ज्योति सिंह ने इंसाफ नहीं मिलने पर सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिलता है तो वह सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगी। कोर्ट से बाहर आने के बाद ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पवन सिंह ने अदालत का मजाक बनाकर रख दिया है। अपनी सास की बीमारी का हवाला देकर अदालत में पेशी से छूट लेने पर सवाल उठाते हुए ज्योति सिंह ने दावा किया कि उनकी सास अस्पताल से पहले ही डिस्चार्ज हो चुकी थीं, इसके बावजूद मेडिकल के आधार पर छूट ली गई।

पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहा है विवाद
दरअसल, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता और गायक पवन सिंह तथा उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा वैवाहिक विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। आज फैमिली कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई, जिसमें ज्योति सिंह अपने अधिवक्ताओं के साथ उपस्थित हुईं, जबकि पवन सिंह अदालत में पेश नहीं हुए। पवन सिंह की लगातार अनुपस्थिति को लेकर अदालत ने नाराजगी जताते हुए उन पर तीन हजार रुपये का हर्जाना लगाया। साथ ही, मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई।
आज भी पवन सिंह के साथ रहना चाहती हैं ज्योति सिंह
ज्योति सिंह ने कहा कि वह आज भी पवन सिंह के साथ रहना चाहती हैं, लेकिन पिछले चार वर्षों से चल रहे इस विवाद के कारण अब उनके सब्र की सीमा समाप्त हो रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर उन्हें यहां से न्याय नहीं मिला तो वह इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। वहीं, ज्योति सिंह के अधिवक्ता ने बताया कि पवन सिंह की ओर से एकमुश्त समझौते को लेकर अदालत में अर्जी दी गई थी। उनके मुताबिक, पवन सिंह की तरफ से सुलह की बात कही जा रही है, लेकिन समझौते की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पवन सिंह को खुद अदालत में उपस्थित होना होगा। अब सभी की निगाहें 12 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं। देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या रुख सामने आता है और क्या दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोई राह निकल पाती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed