10 October, 2026 (Saturday)

जया बच्चन को ‘उकसाते’ हैं पैपराजी, काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने लगाया आरोप, बोलीं- ‘आप उन्हें बहुत परेशान करते हैं’

तनीषा ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान दुर्गा पूजा को लेकर बात की और साथ ही पैपराजी को भी खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि वह जानती हैं कि कुछ पैपराजी जानबूझकर जया बच्चन को परेशान करते हैं। ऐसे में उन्होंने पैप्स से ऐसा न करने की अपील की है।
नवरात्रि शुरू होने को अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। हर तरफ दुर्गा पंडाल सज चुके हैं और भक्त माता के आगमन के इंतजार में हैं। इस बीच काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने दुर्गा पूजा का जश्न कवर कर रहे पैपराजी से खास अपील की है। तनीषा मुखर्जी ने मीडिया से बात करते हुए, फोटोग्राफर्स और रिपोर्टर्स से अपील की कि वह दुर्गा पूजा के दौरान धक्का-मुक्की से बचें और अपने आस-पास के लोगों का ध्यान रखें। इसी के साथ उन्होंने पैप्स से जानबूझकर जया बच्चन को परेशान न करने की भी अपील की। तनीषा का कहना है कि पैपराजी जानबूझकर जया जी को उकसाते हैं। एक इवेंट के दौरान बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह जानती हैं कि पैपराजी जानबूझकर जया बच्चन को परेशान करते हैं।
जया बच्चन को उकसाते हैं पैपराजी- तनीषा मुखर्जी
तनीषा मुखर्जी कहती हैं- ‘मैंने देखा है आप में से कुछ लोग जाते हैं और जानबूझकर उन्हें उकसाते हैं। तो मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करना चाहती हूं कि इस तरह की हरकतें कम से कम दुर्गा पूजा में न करें। प्लीज हमारी जया आंटी को परेशान न करें। ठीक है ना?’ तनीषा मुखर्जी का ये स्टेटमेंट ऐसे समय पर आया है, जब दुर्गा पूजा की शुरुआत होने वाली है। मुखर्जी परिवार भी हर साल मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पंडाल आयोजित करता है, जो मुंबई के सबसे प्रसिद्ध दुर्गा पंडालों में से एक है और यहां हर साल बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचते हैं और माता का आशीर्वाद लेते हैं।
तनीषा मुखर्जी की पैपराजी से अपील
इसी के साथ तनीषा मुखर्जी ने पैपराजी और आम लोगों से दुर्गा पंडालों में सावधानी बरतने, धक्का-मुक्की से बचने और एक-दूसरे का ध्यान रखने की अपील की। बता दें कि मुखर्जी परिवार में दुर्गा पूजा का एक खास स्थान है। काजोल और तनीषा मुखर्जी और उनका परिवार हर साल मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल का आयोजन करता है। इस पंडाल का परिवार से गहरा नाता है। रानी मुखर्जी भी नवरात्रि के नौ दिन लगातार दुर्गा पंडाल में मौजूद रहती हैं। वहीं जया बच्चन भी हर साल मुखर्जी परिवार द्वारा आयोजित इस दुर्गा पंडाल में जरूर पहुंचती हैं, जहां काजोल और मुखर्जी परिवार के साथ उनकी नजदीकियां देखने को मिलती हैं।

जया बच्चन की पैपराजी से इक्वेशन
पैपराजी से जया बच्चन की इक्वेशन की बात करें तो अक्सर उन्हें पैप्स पर नाराज होते देखा गया है। तेज आवाज, फ्लैश और अपने प्राइवेट स्पेस का ध्यान रखे बिना पब्लिक में तस्वीरें लेने और पास आने की कोशिश पर दिग्गज अभिनेत्री ने नाराजगी जाहिर की है। हालांकि, हाल ही में गुलजार की बुक लॉन्च इवेंट में जया बच्चन का अलग ही अवतार देखने को मिला। यहां वह हंसती-खिलखिलाती दिखीं और उनका ये अंदाज देख सोशल मीडिया यूजर भी चौंक गए। कई ने कमेंट करते हुए इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दिए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed