Netra Mantena की मेकअप आर्टिस्ट ने बताया 10 स्टेप स्किन केयर रूटीन नहीं बल्कि सिर्फ ये 4 स्टेप्स हैं इफेक्टिव
Makeup Artist Tips: सोनम कपूर से लेकर रानी मुखर्जी और अब नेत्रा मंटेना का मेकअप करने वाली सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने बताया है कि भारतीय स्किन पर 10 स्टेप स्किन केयर रूटीन काम नहीं करता है. स्किन केयर को लेकर नम्रता ने क्या टिप्स दिए हैं आप भी जान लीजिए.
Skin Care Tips: सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने हाल ही में उद्योगपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (Netra Mantena) की शादी पर उनका मेकअप किया था. नम्रता सोनी इससे पहले सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, ट्विंकल खन्ना और रानी मुखर्जी जैसे सेलेब्स के साथ काम कर चुकी हैं. अपने एक हालिया इंटरव्यू में नम्रता सोनी (Namrata Soni) ने बताया है कि भारत में 10 स्टेप मेकअप रूटीन काम नहीं करता है और क्यों असरदार नहीं है. साथ ही, नम्रता ने बताया है कि किस सिंपल रूटीन से इंडियन स्किन पर ग्लो नजर आ सकता है.
10 स्टेप स्किन केयर रूटीन क्यों नहीं करता काम
नम्रता सोनी ने बताया कि 10 स्टेप स्किनकेयर रूटीन भारत में काम नहीं करता क्योंकि यहां ह्यूमिडिटी ज्यादा है. इसका मतलब है कि आपके स्किन केयर प्रोडक्ट की हर लेयर के बीच पसीना होगा. इससे बेहतर है कि चेहरे पर क्लेंजर, मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन और रात के समय आई क्रीम लगा ली जाए, सिर्फ इतना करने भर से ही स्किन ग्लोइंग नजर आती है.
यह भी पढ़ें – चेहरे पर पीरियड ब्लड क्यों लगा रही हैं लड़कियां? यहां जानिए क्या है Menstrual Masking का नया ट्रेंड
स्किन केयर रूटीन कब से शुरू करना चाहिए
स्किन केयर रूटीन को लेकर नम्रता का कहना है कि आजकल लोग 14 या 16 की उम्र में ही स्किन केयर रूटीन शुरू कर लेते हैं जबकि स्किन केयर रूटीन को मिड 20s यानी 23 या 24 साल की उम्र में शुरू करना चाहिए. आपको बहुत ज्यादा स्टेप वाले स्किन केयर रूटीन शुरू करने की भी जरूरत नहीं है बल्कि आप मॉइस्चराइजर, लिप बाम और सनस्क्रीन का ही इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये टिप्स भी आएंगे कामअपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नम्रता सोनी अक्सर ही मेकअप से जुड़े टिप्स वगैरह शेयर करती रहती हैं. ऐसे ही एक वीडियो में नम्रता ने बताया था कि किस तरह वे अपने गोल चेहरे पर ब्लश लगाती हैं. नम्रता ने बताया कि वे क्रीम ब्लश को ब्लेंडर की मदद से चीकबोंस, गालों पर और जो-लाइन पर लगाती हैं. इससे उनके फेस को स्ट्रक्चर मिलता है और ब्लश खूबसूरत नजर आता है सो अलग.
यह भी पढ़ें – ड्राई स्किन के लिए कौन सा फेस मास्क बेस्ट है? यहां जानिए सर्दियों में घर पर कैसे बनाएं फेस पैक
