15 October, 2026 (Thursday)

बांग्लादेश वाले बयान पर घिरीं नेहा बोरा, बीजेपी ने कहा- ‘भारत में लोकतंत्र को तबाह करने की साजिश’

नेहा बोरा ने कहा था कि ‘बांग्लादेश ने क्रांति का रास्ता दिखाया’ है। नेहा बोरा के इसी बयान पर बीजेपी हमलावर हुई है। नेहा के बयान को बीजेपी ने भारत में लोकतंत्र को तबाह करने की साजिश बताया है।
देश में वोट चोरी को लेकर सियासी दंगल चल रहा है। सवाल ये है कि क्या SIR विरोधियों के दिल में बांग्लादेशी मॉडल है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ राहुल गांधी ने जिस नेहा बोरा को अपने सुप्रीम कोर्ट मार्च में बढ़ावा दिया, जिस AISA अध्यक्ष को अपनी चाय पार्टी में बुलाया। क्या वो नेहा बोरा अब उनके लिए मुसीबत बन गई हैं? नेहा बोरा के एक बयान से घमासान मचा हुआ है। बीजेपी नेहा बोरा के साथ-साथ राहुल गांधी पर भी हमलावर है। बीजेपी ने साफ कहा कि ये भारत में लोकतंत्र को तबाह करने की साजिश है।

SIR विरोधी प्रोटेस्ट को बांग्लादेश से जोड़ा
दरअसल, नेहा बोरा ने अपने बयान में SIR विरोधी प्रोटेस्ट को बांग्लादेश से जोड़ दिया है। नेहा बोरा ने कहा है कि बांग्लादेश के आंदोलन ने दुनिया के Gen-Z को रास्ता दिखाया। बांग्लादेश की लड़ाई लोकतंत्र और वोट के अधिकार के लिए थी। भारत का Gen-Z भी लोकतंत्र और वोट के अधिकार के लिए लड़ रहा है।

नेहा बोरा और राहुल गांधी पर हमलावर हुई बीजेपी
नेहा बोरा ने कहा कि बांग्लादेश के आंदोलन से भारत के Gen-Z को प्रेरणा मिली। नेहा बोरा के इस बयान के बाद बीजेपी अब राहुल गांधी पर अटैक कर रही है। बीजेपी कह रही है कि राहुल गांधी और नेहा बोरा की सोच एक है। बीजेपी ने कहा कि नेहा बोरा ने भारत में लोकतंत्र को तबाह करने की साजिश रची है।

राजनीतिक प्रतिरोध करने में रुचि नहीं
नेहा बोरा की बांग्लादेश वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस का तंत्र लोकतांत्रिक साधनों के माध्यम से राजनीतिक प्रतिरोध करने में रुचि नहीं रखता है, बल्कि इसके बजाय सत्ता परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहा है।

इनका इरादा भारत के संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करना
भंडारी ने कहा, “राहुल गांधी के पूरे विरोध आंदोलन की चेहरा बनीं नेहा बोरा ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह बांग्लादेश में ‘Gen-Z’ आंदोलन से प्रेरित हैं और वे भारत में ठीक वही करना चाहती हैं जो बांग्लादेश में हुआ। इससे साबित होता है कि राहुल गांधी का इरादा राजनीतिक प्रतिरोध नहीं है। इनका इरादा भारत के संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करना है।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *