Motorola Edge 70 में है 50MP सेल्फी कैमरा, सेल शुरू होते ही मिल रही 1500 रुपए की छूट!
मिड-रेंज सेगमेंट में Motorola Edge 70 की सेल 23 दिसंबर से शुरू हो गई है. यह फोन AI फीचर्स, दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 5000 mAh बैटरी के साथ आता है. इस फोन को तीन Android अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे, आइए जानते हैं कि इस फोन के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे?
Motorola Edge 70 में है 50MP सेल्फी कैमरा, सेल शुरू होते ही मिल रही 1500 रुपए की छूट!
Motorola Edge 70 Sale
मिड रेंज में नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हाल ही में लॉन्च हुए Motorola Edge 70 की सेल आप लोगों के लिए आज (23 दिसंबर) से शुरू हो गई है. अहम खासियतों की बात करें तो इस मोटोरोला फोन में एआई फीचर्स, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है. इस फोन को कंपनी की तरफ से तीन Android अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे. आइए जानते हैं कि इस हैंडसेट के लिे आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे और ये फोन कौन-कौन से खास फीचर्स से लैस है?
Motorola Edge 70 Price in India
इस मोटोरोला स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है. इस फोन के साथ कंपनी की तरफ से इंटरोडक्टरी ऑफर मिल रहा है, इस ऑफर के तहत कंपनी की आधिकारिक साइट से फोन खरीदने पर आप बैंक कार्ड डिस्काउंट के जरिए 1000 रुपए की बचत कर पाएंगे. एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 1000 रुपए, एचडीएफसी और आईडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 1500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.
