पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 18 की मौत, कई लोग घायल
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। धमाके में 18 लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हैं। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक धमाके में घायलों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि पटाखा निर्माण इकाई में करीब 20 से अधिक लोग काम कर रहे थे। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
