18 July, 2026 (Saturday)

अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, मजदूरों के शवों के चीथड़े उड़े, 8 लोगों की मौत, 15 घायल

हादसा इतना जोरदार था कि 5 किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनी गई। हादसे के समय फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के चीथड़े उड़ गए। अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घटना वस्त्राल इलाके में रामोल-गतराड रोड पर शनिवार (18 जुलाई) को हुई। जानकारी के अनुसार जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ। वह अवैध रूप से संचालित थी। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज लगभग 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि श्रमिकों के शवों के चिथड़े उड़ गए। घायलों में से 4 को एलजी अस्पताल और 3 को असरवा सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
यह फैक्ट्री वस्त्राल स्थित आरएएफ कैंप के पीछे होने के कारण, धमाके की आवाज सुनते ही कैंप में तैनात जवान तुरंत मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही उन्होंने घायल और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा चुकी हैं और कूलिंग की प्रक्रिया जारी है।
वरिष्ट अधिकारी मौके पर पहुंचे
अहमदाबाद के मेयर हितेश बारोट, अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के फायर ब्रिगेड सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। जोन-8 के डीसीपी मयूर पाटिल और सेक्टर-2 के जेसीपी जयपाल सिंह राठौड़ भी मौके पर मौजूद रहे। इन लोगों ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने में मदद की।

27 जून को भी फैक्ट्री में हुआ था धमाका
गुजरात के खेड़ा में 27 जून को एक अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था। हालांकि, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई थी। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री के आसपास 10 किलोमीटर के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ था। धमाका कपडवंज क्षेत्र में डंपिंग स्टेशन के सामने एक इमारत में हुआ था। जोरदार धमाके से पूरी इमारत पल भर में ढह गई थी और मलबे के ढेर में तब्दील हो गई थी। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया और उनकी जान बचाई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed