05 June, 2026 (Friday)

मणिपुर: कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, मां के साथ सो रहे दो बच्चे आग में जिंदा जले, तेल के 3 टैंकर में लगाई आग

मणिपुर में गखुल के कई गांवों पर एक बार फिर कुकी मिलिटेंट्स ने हमला किया है। उग्रवादियों ने फायरिंग की और बम भी फेंके। सूत्रों ने यह भी बताया कि लिटन पुलिस स्टेशन के पास एक बम धमाका हुआ।
मणिपुर के मइरांग क्षेत्र में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। बीती रात कुकी उग्रवादियों ने एक घर पर बम फेंक दिया। इससे घर में भीषण आग लग गई। घर में मां के साथ सो रहे दो बच्चे जिंदा जलकर मर गए। आग में घर जलकर पूरी तरह खाक हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
गुस्साए लोगों ने तेल के टैंकरों में लगाई आग

बम हमले में दो बच्चों की मौत के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने हिंसक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गुस्साए लोगों ने तेल से भरे तीन टैंकरों में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल की सुबह कुकी उग्रवादियों की ओर से गोलीबारी शुरू हुई, जो रात 10:30 बजे के बाद और अधिक तीव्र हो गई। देर रात स्थिति और बिगड़ गई, जब सिनाकैथी गांव की दिशा में 20 से अधिक बम फेंके गए।इलाके में भय का माहौल

लगातार हो रहे इन हमलों से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आम नागरिकों की जान और संपत्ति दोनों ही गंभीर खतरे में हैं। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और स्थिति बेहद संवेदनशील बताई जा रही है। सुरक्षा बल हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *