04 July, 2026 (Saturday)

गाजियाबाद में शख्स ने अपने ही घर में लगाई आग, लेना चाहता था इंश्योरेंस क्लेम! VIDEO आया सामने

गाजियाबाद के पॉश इलाके राजनगर में एक जुलाई की सुबह एक मकान में आग लग गई थी, जिसकी सूचना मिलने पर फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचने के साथ समय रहते काबू पा लिया। वहीं अब इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बुजुर्ग व्यापारी अपने घर में खुद आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक जुलाई की सुबह फायर विभाग को पॉश इलाके राजनगर के एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचने के साथ करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसके बावजूद ग्राउंड फ्लोर में आग के चलते वहां पर रखा सारा सामान जल चुका था और फर्स्ट फ्लोर तक आग पहुंच चुकी थी। वहीं अब इस आग की घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बुजुर्ग व्यापारी अपने घर में खुद आग लगाते हुए दिखाई दे रहे है, जिसमें ये वीडियो किसी अन्य व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किया गया है जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद CFO ने मामले की गहनता से जांच करने की बात कही है।
इंश्योरेंस क्लेम लेने के लगाए जा रहे कयास
गाजियाबाद के राजनगर के मकान नंबर 14 /113 में हुई आग लगने की इस घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें बुजुर्ग व्यापारी अपने घर में खुद आग लगाते हुए दिखाई दिया है। इस वीडियो को लेकर बीमारी से पीड़ित है। बुजुर्ग व्यक्ति का यह वीडियो फायर विभाग के पास भी पहुंचा है, जिसमें CFO ने इस घटना की गहनता से जांच की बात कही है। वहीं आग की घटना को लेकर कमिश्नरेट गाजियाबाद की तरफ से जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया कि एक जुलाई की सुबह फायर स्टेशन कोतवाली पर सूचना प्राप्त हुई की मकान नंबर 14 /113 राजनगर में आग लगी हुई है सूचना को तत्काल अमल में लाकर अग्निशमन अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए, जहां पर जाकर देखा कि आग मकान के ग्राउंड फ्लोर व फर्स्ट फ्लोर पर लगी हुई थी।
मकान मालिक मुकेश कुमार गुप्ता मौके पर थे मौजूद
फायर विभाग की टीम जब मकान में आग लगने की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची तो उन्होंने एक हौज पाइप को ग्राउंड फ्लोर से व एक हौज पाइप को फर्स्ट फ्लोर पर लेडर लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। मकान के अंदर काफी गर्म था और धुआं भी अधिक था। आग की विक्रालता को देखते हुए फायर स्टेशन कोतवाली से वाटर ब्राउज़र को भी घटनास्थल पर बुलाया गया फायर सर्विस यूनिट द्वारा बड़ी ही सूझ-बुझ के साथ कड़ी मशक्कत कर आग को कुछ ही समय में पूरी तरह से बुझा दिया गया और आस-पास में स्थित अन्य घरों को सुरक्षित बचा लिया। इस दौरान जिस मकान में आग लगी थी उसके मालिक मुकेश कुमार गुप्ता भी मौके पर मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *