उदयपुर और बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसे : 6 की मौत, दर्जनों घायल
राजस्थान के उदयपुर और बांसवाडा में दो भीषण सड़क हादसे हुए हैं. जिनमें कुल 6 लोगों की मौत हो गई है. उदयपुर में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, बांसवाडा में बारात की बस पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई है और 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र के वडली पाड़ा गांव में बारात से भरी बस खाई में पलट गई. हादसे में दो पुरुष और एक महिला समेत कुल 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
करीब 25 लोगों को भर्ती कराया गया
एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया. करीब 25 लोगों को भर्ती कराया गया है, जिनमें 18 सामान्य घायल हैं और एक युवक गंभीर हालत में है. हालांकि,
घायलों के लिए सभी प्रकार के इलाज की उचित व्यवस्था कर दी गई है. एसपी स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं और मोर्चा संभाले हुए हैं. कलेक्टर भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं.
