बहराइच रामगोपाल मर्डर केस में बड़ा फैसला, दोषी सरफराज को फांसी की सजा
उत्तर प्रदेश के बहराइच में 13 अक्तूबर 2024 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई रामगोपाल की हत्या के मामले में 11 दोषियों को आज कोर्ट में पेश किया गया था. जिसके बाद इस मामले में दोषी सरफराज को फांसी की सजा सुनाई गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले बुधवार को आए फैसले में अदालत ने मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद, उसके तीनों पुत्रों फहीम, सरफराज उर्फ रिंकू और तालिब उर्फ सबलू सहित 10 आरोपियों को दोषी ठहराया था. जिसके बाद आज इन्हें कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे. केस को लेकर कचहरी परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही.
