भारत की समुद्र में बड़ी कार्रवाई, करीब 3 हजार करोड़ का ड्रग्स जब्त किया, 5 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े, सामने आया VIDEO
भारत ने समुद्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की बड़ी खेप को पकड़ा है, जिसकी कीमत हजारों करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस दौरान 5 पाकिस्तानी नागरिकों को भी पकड़ा गया है। अब आरोपियों और ड्रग्स से भरी बोट को मुंबई लाया गया है।
भारत ने लक्षद्वीप के पास बीच समुद्र में की बड़ी कार्रवाई
5 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा, 500 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद
पकड़े गए ड्रग्स की कीमत करीब 3 हजार करोड़ रुपए, तमिलनाडु ले जाया जा रहा था
नई दिल्ली: भारत ने लक्षद्वीप के पास बीच समुद्र में बहुत बड़ी कार्रवाई की है और 5 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है। इनके पास से 500 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद हुआ है, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब 3 हजार करोड़ रुपए है।
क्या है पूरा मामला?
गुजरात ATS, कोस्ट गार्ड और केंद्रीय एजेंसियों ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में लक्षद्वीप के पास बीच समुद्र में एक ईरानी बोट में 5 पाकिस्तानी नागरिकों को 500 किलो से ज्यादा ड्रग्स के साथ पकड़ा।
अब गुजरात ATS की टीम आरोपियों और ड्रग्स से भरी बोट को लेकर मुंबई पोर्ट पर पहुंची है।
ड्रग्स तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम
भारत की इस कार्रवाई से ड्रग्स तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम की गई है। ये एक बड़ा इंटरनेशनल सिंडिकेट था, जिससे करीब 3 हजार करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई। भारत ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर समुद्र और हवा से निगरानी करते हुए, संदिग्ध ईरानी नाव (dhow) का लगातार पीछा किया और 25 सितंबर 2026 को उसे रोककर उस पर कब्ज़ा कर लिया।
समुद्र में हुए इस ऑपरेशन में लगभग 526 किलोग्राम उच्च-गुणवत्ता वाली प्रतिबंधित ड्रग्स (हेरोइन और मेथामफेटामाइन) ज़ब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3000 करोड़ से ज्यादा है। साथ ही, नाव चला रहे पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
