07 March, 2026 (Saturday)

Maharashtra Local Body Election Result Live: महाराष्ट्र नगर निकाय के वोटों की गिनती शुरू, 3 सीटों पर BJP की निर्विरोध जीत

Maharashtra Local Body Election : महाराष्ट्र की स्थानीय निकाय के लिए शनिवार को वोटिंग खत्म हुई है. वोटिंग के दौरान कई जगह हिंसा की खबरें भी सामने आई.
Maharashtra Nikay Chunav Result Result 2025 : महाराष्ट्र भर में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. इसके लिए वोटिंग शनिवार को संपन्न हुई थी. 47.04 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी. वोटिंग के दौरान हिंसा, फर्जी वोटिंग और पैसे बांटने के आरोपों की कई खबरें सामने आईं थीं. बता दें, 23 नगर परिषदों और नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के पदों के साथ-साथ 143 खाली सदस्य पदों के लिए शनिवार शाम 5:30 बजे तक वोट डाले गए. पुणे जिले की बारामती सीट और ठाणे जिले की अंबरनाथ सीट इस चुनाव की सुर्खियों का हिस्सा रही.

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती
महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगरपालिकाओं के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी.

Maharashtra Local Body Election Result : सभी सीटों पर गिनती शुरू
महाराष्ट्र की नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

अब BMC चुनाव की बारी
रविवार के नतीजे राज्य की अगली बड़ी राजनीतिक परीक्षा के लिए मंच तैयार करेंगे. राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) और 28 अन्य नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे, और गिनती 16 जनवरी को की जाएगी. इन चुनावों में 2,869 सीटों पर मुकाबला होगा और लगभग 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Maharashtra Local Body Election: बीजेपी की तीन सीटों पर निर्विरोध जीत
भाजपा को नगर परिषद की दो सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल हुई है. ये सीटें धुले जिले की दोंडाइचा-वरवड़े और जलगांव जिले की जामनेर सीट हैं. वहीं, नगर पंचायत में सोलापुर जिले की उनगार सीट पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध जीत गया है.

अंबरनाथ और बारामती पर सबकी रहेगी नजर
महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद और पुणे जिले की बारामती नगर परिषद सबकी नजर रहेगी.

वोटिंग के दौरान नांदेड़ के धर्माबाद में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की खबर मिली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप है कि महिलाओं को एक हॉल में बंद कर दिया गया और उन्हें वोट न डालने के बदले पैसे दिए गए. कांग्रेस और भाजपा दोनों ने इसके लिए शिवसेना को जिम्मेदार ठहराया है.

अंबरनाथ में दो गुटों के बीच हुई थी झड़प
वोटिंग के दौरान अंबरनाथ में दो गुटों के बीच झड़प हुई थी. इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस ने पास के भिवंडी से आई 208 महिलाओं को हिरासत में लिया. विपक्ष का आरोप है कि इन महिलाओं को फर्जी वोटिंग के लिए लाया गया था, जबकि महिलाओं का दावा है कि वे एक जनसभा में शामिल होने आई थीं. एक अन्य घटना में 35,000 रुपये के साथ एक व्यक्ति को पकड़े जाने पर FIR दर्ज की गई.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *