06 June, 2026 (Saturday)

महाराष्ट्र बोर्ड: एसएससी और एचएससी परीक्षा टाइमटेबल घोषित, 10वीं की 15 और 12वीं की 4 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम

 महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा के बाद अब एग्जाम का टाइमटेबल घोषित कर दिया गया है। राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ एग्जाम की डेटशीट के ऐलान के बाद अब स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, (State Board of Secondary and Higher Secondary Education, MSBSHSE) ने SSC और HSC की डेटशीट 2022 आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर रिलीज कर दी है। इसके अनुसार, SSC और HSC की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल में आयोजित की जाएंगी। इसके अनुसार 10वीं की परीक्षाएं 15 मार्च 2022 से 4 अप्रैल 2022 आयोजित की जाएगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 4 मार्च 2022 से 07 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित होगी। ऐसे में जो भी छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर शेड्यूल चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा ऑफ़लाइन आयोजित की जाएगी।

महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी डेट शीट 2022 की घोषणा राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने की थी। उन्होंने इस संबंध में आधिकारिक ट्वीट में कहा कि, “स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं (एसएससी) और कक्षा 12वीं (एचएससी) की 2021-22 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विषयवार टाइमटेबल जारी कर दिया है। इसे mahahsscboard.in पर देखा जा सकता है। सभी छात्रों को शुभकामनाएं !!”

महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षा के लिए विषयवार टाइमटेबल जारी करने के साथ-साथ, एमएसबीएसएचएसई द्वारा परीक्षा की अवधि, स्लॉट और समय के बारे में भी जानकारी भी दे दी है। इसके तहत महाराष्ट्र एसएससी और एचएससी बोर्ड परीक्षा 2022 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके अनुसार, सुबह के सत्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 10 और 12 की अधिकांश परीक्षाएं सुबह के सत्र यानी पहली पाली में सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाली हैं। वहीं बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 10वीं की प्रैक्टिकल/ मौखिक एग्जाम 25 फरवरी से 14 मार्च 2022 तक और 12वीं के प्रैक्टिकल/ मौखिक एग्जाम 14 फरवरी से 3 मार्च 2022 तक होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed