06 June, 2026 (Saturday)

लूट व चोरी की रकम का हिसाब न देने पर बढ़ेगी व्‍यापारियों की मुश्किलें Gorakhpur News

लूट व चोरी की रकम का पूरा हिसाब देना होगा। ऐसा न करने पर पुलिस नकदी और गहने के बारे में इनकम टैक्स सहित अन्य विभागों को भी सूचना देगी। रामगढ़ताल क्षेत्र में सरिया कारोबारी के मुनीब, शाहपुर और कैंट क्षेत्र में जांच के बहाने गहने व रुपये लूटे जाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट भेज दी है।

कैंट और रामगढ़ताल में लूटी गई रकम का अभी तक नहीं मिला विवरण 

शहर के भीतर लूटपाट के तीन मामलों में सामने आया कि व्यापारियों की ज्यादा रकम लूटी गई। उनके पास जितना रिकार्ड था। उतने की ही शिकायत दर्ज कराई। बाकी रुपये के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दे सके। व्यापारियों की इस कमजोरी का फायदा उठाते हुए शातिर बदमाश अक्सर लूटपाट करते हैं। कैंट क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर चेङ्क्षकग के बहाने बस में सवार महराजगंज के ज्वेलरी कारोबारियों संग लूटपाट हुई थी। इसके पूर्व शाहपुर में सराफा कारोबारी के कर्मचारियों के साथ वारदात हुई थी। मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यापारी अभी तक हिसाब नहीं दे पाए हैं।

वारदात से बदनाम होती पुलिस

डीआइजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि लूट, छिनैती और डकैती के मामलों में पुलिस कार्रवाई करेगी। किसी भी घटना को दबाने की कोशिश करने वाले थानेदारों पर भी गाज गिरेगी। घटना होने से पुलिस की बदनामी होती है। कार्रवाई के अभाव बदमाशों का दुस्साहस बढ़ता है। ऐसे में लूटपाट सहित अन्य किसी तरह के अपराध की सूचना पर पुलिस तत्परता से कार्रवाई करेगी। हाल के दिनों में जो भी घटनाएं सामने आई उसमें कार्रवाई हुई। लूटी गई रकम का पूरा हिसाब लिया जाएगा।

बाइक शो रूम से चोरी

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चौतरा तिवारी निवासी कौशलानंद तिवारी का बाइक का शो रूम है। बुधवार रात उनके शोरूम का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान से 9600 रुपये नकद व कुछ सामान चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह 10 बजे वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने तहरीर सिकरीगंज थाने में दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *