10 March, 2026 (Tuesday)

लंबा या गोल नींबू, किसमें ज्यादा रस होता है, यहां जानें कौन सा Lemon है रसीला

नींबू खरीदते समय अक्सर यह सवाल मन में आता है कि कौन सा फल ज्यादा रसदार निकलेगा। वैसे तो हर नींबू अपनी जगह काम का है, लेकिन अगर आप सिर्फ रस की मात्रा देख रहे हैं, तो इसके पीछे कुछ दिलचस्प विज्ञान और पहचान के तरीके हैं।
नींबू का इस्तेमाल कई तरह की चीजों में किया जाता है। विटामिन सी से भरपूर नींबू न केवल स्वाद में ताजगी लाता है, बल्कि यह सेहत का एक पावरहाउस भी है। इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं। नींबू बाजार में 12 महीनों तक मिलता है। ये बात अलग है कि रेट हर बार एक जैसे नहीं रहते, कभी नींबू के दाम सस्ते रहते हैं तो कभी महंगे। आपने ये भी देखा होगा कि मार्केट में दो तरह के नींबू मिलते हैं। दोनों में एक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि दोनों में से ज्यादा रस किसमें होता है। अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि लंबा या गोल किसमें ज्यादा रस होता है।
आकार और वजन

आमतौर पर गोल नींबू में लंबे नींबू के मुकाबले अधिक रस निकलने की संभावना होती है। लेकिन इसे भी आप दो तरह से चेक कर सकते हैं।

वजन देखें: नींबू हाथ में लेकर देखें। जो आकार में छोटा होने के बावजूद भारी महसूस हो, उसमें रस ज्यादा होता है।

घनत्व: भारी नींबू का मतलब है कि उसके अंदर का ‘पल्प’ और रस ज्यादा है।

2. छिलके की बनावट
पतला छिलका: जिस नींबू का छिलका चिकना और पतला होता है, उसमें रस ज्यादा होती है।

मोटा छिलका: जिन नींबुओं का छिलका खुरदरा या बहुत मोटा होता है, उनमें रस कम और छिलके का हिस्सा ज्यादा निकलता है।

3. रंग का चुनाव
गहरे पीले रंग का नींबू पूरी तरह पका होता है और इसमें रस की मात्रा भरपूर होती है।

अगर नींबू हल्का हरा है, तो वह अभी पूरी तरह तैयार नहीं है और उसमें एसिड ज्यादा लेकिन रस कम हो सकता है।

लंबा या गोल, क्या है बेस्ट
चाहे नींबू गोल हो या लंबा, रस निकालने से पहले उसे अपनी हथेली से टेबल पर रखकर हल्का दबाते हुए रोल करें। इससे नींबू के अंदर के रेशे टूट जाते हैं और रस आसानी से बाहर आ जाता है। फिर खरीदें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed