06 June, 2026 (Saturday)

[Live] IND U19 vs NZ U19 Score: वैभव सूर्यवंशी पर होंगी निगाहें, बल्ले से करना होगा कमाल

India U19 vs New Zealand U19 ICC World Cup 2026 Live Match Score and Updates: आईसीसी अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में टीम इंडिया अपना आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम से खेलने वाली है. जहां पर जीत दर्ज करके टीम इंडिया सुपर 6 स्टेज में एंट्री करना चाहती है. वहीं कीवी टीम के पास भी ग्रुप में टॉप आने का मौका है.

IND vs NZ U19 World Cup 2026 Live Today Cricket Match Score and Updates: क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में आईसीसी अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला खेला जाने वाला है. जहां पर इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम के सामने न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम की चुनौती है. दोनों ही टीमें ग्रुप में टॉप पर आने के लिए खेलने वाली हैं. टीम इंडिया के फैंस की नजरें अपने स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं. सूर्यवंशी अभी फॉर्म में भी चल रहे हैं.

IND U19 vs NZ U19 World Cup 2026: India vs New Zealand U19 World Cup Where to Watch Live Streaming
आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप का ये मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाने वाला है. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 01:00 बजे शुरू होगा. वहीं टॉस 12:30 बजे होगा. आयुष म्हात्रे एंड कंपनी के इस एक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी. वहीं टीवी में लाइव टेलीकास्ट फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर देख सकते हैं.

IND U19 vs NZ U19 World Cup 2026: Weather and Pitch Report
बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब की पिच हमेशा से ही बैलेंस्ड रही है, जिसमें बल्लेबाज और गेंद दोनों को कुछ न कुछ मदद मिलता है. शुरुआत में पेसर नई बॉल से मूवमेंट निकाल सकते हैं, जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिनरों की भूमिका बढ़ जाती है. जो बैट्समैन शुरुआत में खुद को संभाल लेते हैं, वो बाद में आसानी से रन बना सकते हैं. पहली इनिंग में 240-260 का टोटल मुश्किल साबित हो सकता है. बुलावायो में पूरे मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है. टेम्परेचर 23°C के आस-पास रहेगा, ह्यूमिडिटी कम रहेगी और बारिश का कोई खतरा नहीं है, जिससे पूरा मैच हो सकता है.

हिंद महासागर पहुंचा USS अब्राहम लिंकन, ट्रंप की चेतावनी के बाद मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादल!
IND U19 vs NZ U19 World Cup 2026: Probable Playing 11
इंडिया अंडर19 की प्लेइंग 11: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंदू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश सिंह पंगालिया, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंदन.

न्यूजीलैंड अंडर19 की प्लेइंग 11: आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोंस (कप्तान), स्नेहित रेड्डी, मार्को अल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरण संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरी, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क.

ind u19 vs nz u19 live score: गेंदबाजों को लेनी होगी जिम्मेदारी
कीवी टीम के खिलाफ इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम के गेंदबाजों को ज्यादा जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा. पिछले मैच में पार्ट टाइमर विहान मल्होत्रा ने बचा लिया था. बांग्लादेश के खिलाफ मुख्य गेंदबाजों ने निराश किया था. ऐसे में आज युवा भारतीय गेंदबाज कमबैक कर सकते हैं.

ind u19 vs nz u19 live score: वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं फैंस की निगाहें
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम के सबसे बड़े सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी ही हैं. वैभव ने अब तक कमाल का प्रदर्शन करके खुद को साबित किया है. पिछले मैच की फॉर्म को वैभव इस मुकाबले में भी जारी रखना चाहेंगे. कीवी टीम के गेंदबाज पहले से ही दबाव में होंगे.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed