23 May, 2026 (Saturday)

स्कूटी से घर लौट रही वकील शिवानी को कार ने उड़ाया, हुई मौत, परिवार की एकमात्र सहारा थीं; पिता पहले ही कोमा में

लुधियाना में गुरुवार शाम एक स्कूटी सवार महिला वकील को कार ने उड़ा दिया। वकील शिवानी वाधवा जिला कचहरी से काम खत्म कर अपनी एक्टिवा से घर लौट रही थी, तभी कार सवार महिला ने टक्कर मार दी
लुधियाना में गुरुवार शाम पीएयू (PAU) के नजदीक सग्गू चौक के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार लेडी वकील शिवानी वाधवा की मौत हो गई। हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स निवासी शिवानी जिला कचहरी से काम खत्म कर रोज़ाना की तरह अपनी सफेद रंग की एक्टिवा से घर लौट रही थीं, तभी एक ग्रे रंग की होंडा अमेज कार को चला रही महिला ने लापरवाही से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में शिवानी करीब 20 फीट तक घसीटती चली गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। पूरा हादसा वहां लगे CCTV में कैद हो गया।
जज बनने का सपना टूटा
जानकारी के मुताबिक कुछ राहगीरों और मृतका के जीजा सुमित बवेजा जो उस वक़्त शिवानी के पीछे ही आ रहे थे, उन्होंने घायल शिवानी को एक्सीडेंट करने वाली उसी महिला की कार से DMC अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जब डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया तो हादसे के बाद प्रगति धीर नामक आरोपी महिला वहां से मौका पाते ही फरार हो गई। पुलिस ने महिला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शिवानी घर की इकलौती कमाने वाली सदस्य थीं और जज बनने की तैयारी कर रही थीं।

पिता ब्रेन हैमरेज के कारण कोमा में
शिवानी के पिता ब्रेन हैमरेज के कारण कोमा में हैं। उधर, लुधियाना जिला बार एसोसिएशन ने एडवोकेट शिवानी वाधवा की मौत पर शोक जताते हुए शुक्रवार को ‘नो वर्क डे’ घोषित किया और सभी अदालतों से मामलों की अगली तारीख देने की अपील की है।
फरार महिला के पास नहीं था ड्राइविंग लाइसेंस
हालांकि इस संबंध में घटना के बाद परिजनों और बार एसोसिएशन के वकीलों ने आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बहरहाल कहा यह भी जा रहा है फरार हुई आरोपी महिला प्रगति धीर के पास कोई भी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था मगर यह अभी एक जांच का विषय है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *